Google Analytics —— Meta Pixel

रणवीर सिंह के फोटोशूट पर बोलीं विद्या बालन- जिसको नहीं देखना वो ना देखो, हमें तो आंखें सेकने दे

NEWSDESK
2 Min Read

रणवीर सिंह के नए फोटोशूट पर काफी विवाद चल रहा है। इस बीच कई सितारों के बाद इस फोटोशूट पर विद्या बालन का भी मजेदार रिएक्शन भी सामने आ गया है।

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट हर तरफ सुर्खियों में है। जहां काफी लोग रणवीर के इस फोटोशूट का विरोध कर रहे हैं वहीं बॉलीवुड के लोग उनके खुलकर सपोर्ट में आ गए हैं। आलिया भट्ट, अर्जुन कपूर सहित कई एक्टर्स के बाद अब विद्या बालन भी रणवीर के सपोर्ट में आ गए हैं। हाल में एक इवेंट के दौरान विद्या से रणवीर के न्यूड फोटोशूट के बारे में सवाल पूछा गया।

मजेदार था विद्या का रिएक्शन
रणवीर सिंह पर इस न्यूड फोटोशूट को लेकर कई एफआईआर भी दर्ज हो चुकी हैं। रणवीर के इस न्यूड फोटोशूट पर पूछे गए सवाल के जवाब में विद्या ने कहा कि उन्हें इससे कोई समस्या नजर नहीं आती है। उन्होंने कहा, ‘अरे क्या प्रॉब्लम है? पहली बार कोई आदमी ऐसा कर रहा है, हम लोगों को भी आंखें सेकने दीजिए ना।’ रणवीर पर दर्ज हुई एफआईआर पर Vidya Balan ने कहा कि अगर कोई इससे आहत होता है तो उसे ये तस्वीरें नहीं देखनी चाहिए।

‘नहीं देखना है तो मत देखो’
विद्या बालन ने Ranveer Singh पर एफआईआर दर्ज कराने वालों पर कहा, ‘शायद उन लोगों के पास करने के लिए ज्यादा काम नहीं है, उन्हें रणवीर की तस्वीर की तरफ नहीं देखना चाहिए। इसलिए वे इन चीजों पर अपना वक्त ही बर्बाद कर रहे हैं। अगर आपको पसंद नहीं है तो मत देखिए, अपने मन की कीजिए लेकिन एफआईआर क्यों कर रहे हैं?’

इन फिल्मों में दिखेंगे रणवीर
रणवीर सिंह की बात करें तो वह जल्द ही रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सर्कस’ और इसके बाद करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में आलिया भट्ट के साथ नजर आने वाले हैं। पिछली बार वह फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ में नजर आए थे जिसे दर्शकों ने कुछ खास पसंद नहीं किया था।

Share this Article