बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और उनकी रीयल लाइफ पत्नी एक्ट्रेस आलिया भट्ट की मच अवेटेड फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ का ट्रेलर आज थोड़ी देर पहले रिलीज हो गया है। इस फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट, नागार्जुन और मौनी रॉय अभिनीत अपनी मच अवेटेड फिल्म का ट्रेलर जारी किया। फैंस को इस फिल्म के ट्रेलर का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार था। आपको बता दें कि फिल्म ‘ब्रह्मास्त्रः पार्ट वन शिवा’ का ट्रेलर बहुत ही दमदार है। फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स बहुत ही शानदार हैं। फिल्म का ट्रेलर देखकर लग रहा है कि ये मूवी एक्शन, रोमांस और ड्रामा से भरपूर होगी। फिल्म की कहानी शिवा पर आधारित है, जिसका किरदार रणबीर कपूर ने निभा रहे हैं। फिल्म का लीड किरदार शिवा ईशा (आलिया भट्ट) से प्यार करता है।
ब्रम्हास्त्र मूवी का ट्रेलर आया सामने आलिया भट्ट कपूर और रणवीर कपूर की मूवी है हल ही में दोनों कालकर ने रियल ज़िंदगी में शादी की है उनके फैंस का इंतज़ार हुआ खत्म
You Might Also Like
NEWSDESK
..

×
![Popup Image]()
