Google Analytics —— Meta Pixel

Mr And Mrs Mahi Trailer: स्पोर्ट्स, ड्रामा और रोमांस… कहानी में सब मिलेगा, पति जो पत्नी के सपनों करना चाहता है पूरा; देखें दमदार ट्रेलर

NEWSDESK
3 Min Read

Mr And Mrs Mahi Trailer: राजकुमार राव और जान्हवी कपूर काफी समय से अपनी मच अवेटेड अपकमिंग फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. इसी बीच फिल्म का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसको फैंस का बेहद प्यार मिला रहा है. अब फैंस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

Mr And Mrs Mahi Trailer OUT: राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर साल 2021 में आई फिल्म ‘रूही’ के बाद अब एक बार फिल्म बड़े पर्दे पर एक शानदार कहानी और जानदार केमिस्ट्री के साथ लौट रहे हैं. दोनों जल्द ही शरण शर्मा के निर्देशक में बनी मच अवेटेड अपकमिंग फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ में साथ नजर आने वाले हैं, जिसको लेकर दोनों लंबे समय से सुर्खियों में बने हुए हैं. फैंस भी दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री को एंजॉय करने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

इसी बीच फिल्म का  शानदार और दमदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है. कहानी का प्लॉट एकदम सिंपल है. एक कपल जो पहले प्यार में होते हैं और उनके बाद शादी कर लेते हैं. पत्नी जो पेश से डॉक्टर होती है और पति जो क्रिकेटर बनना चाहता है, लेकिन बन नहीं पाता और अपने पिता के साथ बिजनेस चलाता है, लेकिन वो अपने सपने को अपनी पत्नी के जरिए पूरा करना चाहता है. जी हां… वो चाहता है कि उसकी पत्नी, जो बेहतरीन क्रिकेट खेलती हैं को एक क्रिकेटर बनाना चाहता है.

Share this Article