Google Analytics —— Meta Pixel

मलाइका अरोरा का वाक का मजाक the kapil sharma शो में

NEWSDESK
2 Min Read

सोनी टीवी का पॉपुलर कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ (The Kapil Sharma Show) दर्शकों के पसंदीदा शो में से एक है। शो में हर हफ्ते सेलेब्स नजर आते हैं। ‘द कपिल शर्मा शो’ के अपकमिंग एपिसोड में मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora, टेरेंस लुईस (Terence Lewis) और गीता कपूर (Geeta Kapoor) स्पेशल गेस्ट के तौर पर नजर आएंगे। शो में ये तीनो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ के प्रमोशन के लिए नजर आए। इस दौरान कपिल शर्मा, मलाइका अरोड़ा की खिंचाई करते हुए नजर आए।

शो का प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसे सोनी चैनल ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस प्रोमो में तीनों (मलाइका अरोड़ा, टेरेंस लुईस और गीता कपूर) कमाल लग रहे हैं। इस शो में मलाइका अरोड़ा की खूब खिंचाई होने वाली है। शो का प्रोमो खूब वायरल हो रहा है।

क्या दिखाया है प्रोमो में:

सामने आए इस प्रोमो की बात करें, तो सामने आए ‘द कपिल शर्मा शो’ के प्रोमो की शुरुआत शो के होस्ट कपिल शर्मा से होती है। इसके बाद कपिल शर्मा मलाइका से कहते हैं कि, उनके साथ उनका डॉगी क्यों नहीं आया। उसके बाद गीता कपूर बताती है कि, मलाइका अपने डॉगी को कैसे टहलाती हैं और वो मलाइका के वॉक की नकल करती हैं। इसके बाद टेरेंस लुईस ने बताया कि, मलाइका कैसे फोटोग्राफर को पोज देती हैं।

कपिल ने टेरेंस से पूछा ये सवाल:

शो के दौरान कपिल कहते हैं कि, टेरेंस आपने मलाइका और गीता के साथ कई बार काम किया है, तो जब नोरा शो में आई थीं, तो उनके साथ जज करने का आपका कैसा एक्सपीरियंस था? तब आपको ज्यादा मजा आया था क्या? फिर गीता कहती है, उस वक्त कंटेस्टेंट्स काफी खुश थे, क्योंकि टेरेंस का तो ध्यान ही नहीं रहता था। तो उन्हें कंटेस्टेंट्स के नुक्स निकालने का मौका ही नहीं मिल पाता था।

Share this Article