Google Analytics —— Meta Pixel

सोनाक्षी और जहीर की शादी में शामिल न होने की खबर पर लव सिन्हा ने दिया तोड़ी चुप्पी 

News Desk
3 Min Read

सोनाक्षी सिन्हा लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ 23 जून 2024 को शादी के बंधन में बंधीं। अभिनेत्री ने डबल एक्सएल को-स्टार के साथ घर पर सिविल मैरिज की और मुंबई के बास्टियन होटल में शानदार रिसेप्शन पार्टी होस्ट की।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के फंक्शन में शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी मां पूनम सिन्हा समेत बॉलीवुड के कई नामी चेहरे नजर आये, सिवाय उनके दोनों सगे भाइयों लव सिन्हा और कुश सिन्हा के।

सोनाक्षी सिन्हा की शादी में शामिल नहीं हुए थे लव?

लव और कुश बहन सोनाक्षी सिन्हा की शादी के फंक्शन में कहीं नजर नहीं आये। यहां तक कि ब्राइडल एंट्री में लव या कुश की जगह फूलों की चादर उनके दोस्त साकिब सलीम पकड़े दिखाई दिये थे। लव और कुश ने बहन के लिए सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट भी नहीं किया। इससे कयास लग रहे हैं कि उनके बीच शादी को लेकर अनबन है।

बीते दिन कहा था कि लव सिन्हा ने बहन सोनाक्षी सिन्हा की जहीर संग शादी की खबरों पर रिएक्शन दिया है और इस पर बोलने से पहले दो-तीन दिन का समय मांगा है। खबर के मुताबिक, वह इस बारे में उत्तर देंगे।

रिएक्शन वाली खबर पर भड़के लव सिन्हा

मगर अब सोनाक्षी सिन्हा के भाई ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। अभिनेता ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट के जरिए इस रिएक्शन वाली खबर पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने इस खबर को इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है और तंज कसते हुए लिखा, "एक 'सोर्स', उन्हें बेहतर सोर्सेस की जरूरत है।"

मालूम हो कि जब सोनाक्षी सिन्हा की शादी की खबरें आई थीं, तब लव सिन्हा ने इस बारे में रिएक्शन देते हुए कहा था कि उन्हें इस बारे में कुछ भी नहीं पता है। कुछ दिन पहले शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया था कि शादी को लेकर उनके परिवार में कुछ तनाव था, जो अब खत्म हो गया है। हालांकि, यह किस वजह से था, इस बारे में कुछ पता चल नहीं पाया है। 
 

Share this Article