Google Analytics —— Meta Pixel

ऋत्विक के साथ रोड ट्रिप का लुत्फ उठा रही क्रिस्टल डिसूजा 

News Desk
2 Min Read

मुंबई । छोटे परदे की एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा अपने बॉयफ्रेंड ऋत्विक धनजानी और क्लोज फ्रेंड्स के साथ मॉनसून ट्रिप एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन में ट्रिप के कई वीडियो शेयर किए। वीडियो में उन्हें ऋत्विक धनजानी के साथ रोड ट्रिप का लुत्फ उठाते हुए देखा जा सकता है। 
रोड ट्रिप वीडियो में रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा जोनस स्टारर बर्फी का गाना क्यों बैकग्राउंड में बज रहा है। दूसरे वीडियो में वह पाव भाजी खाते हुए और अपने दोस्तों के साथ डंब शरेड्स (एक तरह का गेम) खेलते हुए देखी जा सकती हैं। उनकी एक दोस्त वास्तव: द रियलिटी टाइटल पर एक्ट कर रही हैं। वह टीवी शो एक नई पहचान में साक्षी मोदी और ब्रह्मराक्षस में रैना शर्मा की भूमिका के लिए जानी जाती हैं। क्रिस्टल के करियर के बारे में बात करें तो, उन्होंने 2007 में टीवी सीरियल कहे न कहे से एक्टिंग में कदम रखा था। इसके बाद वह क्या दिल में है, कस्तूरी, किस देश में है मेरा दिल, बात हमारी पक्की है जैसे सीरियल में नजर आई। वह साल 2011 में एक हजारों में मेरी बहना है में जीविका के रोल से घर-घर में मशहूर हो गई। उन्हें अपने किरदार के लिए कई अवॉर्ड्स मिले। 
इसके बाद वह शो एक नई पहचान में साक्षी मोदी और ब्रह्मराक्षस में रैना शर्मा की भूमिका के लिए जानी गई। वह बेलन वाली बहू शो का भी हिस्सा रही। उन्होंने 2019 में वेब सीरीज फितरत से ओटीटी में डेब्यू किया और 2021 में चेहरे से फिल्मी करियर की शुरुआत की। बता दें कि आजकल क्रिस्टल डिसूजा हर किसी के दिलों पर राज करती हैं। फैंस न सिर्फ उनकी एक्टिंग के, बल्कि उनकी अदाओं के भी दीवाने हैं। वह टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और रोजमर्रा के अपडेट शेयर करती रहती हैं। 

Share this Article