Google Analytics —— Meta Pixel

Janhvi Kapoor: ऑरेंज शॉट ड्रेस पहन जान्हवी कपूर ने दिखाईं अपनी कातिल अदाएं, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

NEWSDESK
3 Min Read

सार

जान्हवी कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड और हॉट तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अभिनेत्री ने अपना सिजलिंग अवतार दिखाया है।

विस्तार

जान्हवी कपूर बॉलीवुड की टैलेंटेड अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने अब तक जिन फिल्मों में भी काम किया है उसमें अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों का जीत लिया। इतना ही नहीं, जान्हवी अपना हॉट अवतार दिखाने में भी पीछे नहीं रहतीं। वह अक्सर अपने सिजलिंग फोटोशूट की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं और एक बार फिर जान्हवी ने कुछ ऐसा ही किया है। जान्हवी कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर आग लगा रही हैं। 

जान्हवी कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर बहुत सारी फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वह डीप नेक वाली ऑरेंज कलर की शॉट ड्रेस में अपनी कालित अदाएं दिखा रही हैं। इन सभी फोटोज में अभिनेत्री अलग-अलग अंदाज में पोज दे रही हैं, जिसमें जान्हवी के एक्सप्रेशन ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। वहीं, जान्हवी के लुक की बात करें तो ऑरेंज कलर की शॉट ड्रेस के साथ अभिनेत्री ने बालों की पोनी बनाई हुई है, जिसमें वह काफी अट्रैक्टिव लग रही हैं। 

इन तस्वीरों के साथ जान्हवी कपूर ने कैप्शन में लिखा, ‘विटामिन सी या लेटर।’ जान्हवी की ये फोटोज सोशल मीडिया पर आते ही आग की तरह वायरल हो रही हैं। सिर्फ 45 मिनट में इन फोटोज पर 3 लाख 77 हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिले हैं। इसके अलावा, फैंस भी कमेंट कर अभिनेत्री पर प्यार लुटा रहे हैं। कई फैंस ने इन फोटोज पर हार्ट और फायर का इमोजी भेजा है। 

वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में जान्हवी फिल्म ‘गुडलक जेरी’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था। जान्हवी की यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की गई थी। वहीं, उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म ‘मिली’ में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह राजकुमार राव के साथ ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ में दिखेंगी। साल 2023 में वह वरुण धवन के साथ ‘बवाल’ में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है।

Share this Article