Google Analytics —— Meta Pixel

जान्हवी कपूर शानदार लुक में, पहनी डिजाइनर अनिता डोंगरे की 70 हजार की साड़ी

NEWSDESK
2 Min Read

हाल ही में जान्हवी कपूर ने अपने लेटेस्ट लुक की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनकी महंगी साड़ी ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है।

एक्ट्रेस जान्हवी कपूर बाॅलीवुड का जाना माना नाम बन चुकी हैं। उन्होंने फिल्म धड़क से अपना बाॅलीवुड डेब्यू किया था। उन्होंने अपनी पहली ही फिल्म से साबित कर दिया था कि उनमें उनकी मां श्रीदेवी की झलक है। जान्हवी कपूर ने बहुत ही कम समय में हिंदी सिनेमा में खुद को एक बेहतरीन एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल कर लिया है। इस बात में भी कोई शक नहीं है कि जान्हवी बाॅलीवुड डीवा हैं। उनकी फैशन चाॅइसेस हर किसी को दीवाना बना देती हैं। जीम वियर से लेकर ट्रेडिशनल वियर तक जान्हवी ने अपने हर लुक में लोगों का दिल जीता है। हाल ही में एक्ट्रेस साड़ी वाले लुक में नजर आईं। यह साड़ी फेमस डिजाइनर अनिता डोंगरे ने डिजाइन की है।

जान्हवी ने पहनी 70 हजार की साड़ी

जान्हवी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की है। जिसमें वे अपने लेटेस्ट लुक में नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में जान्हवी बेहद ही खूबसूरत दिख रही हैं। जान्हवी के इस लुक में उन्होंने शानदार साड़ी पहन रखी है। उनकी ये साड़ी फेमस फैशन डिजाइनर अनीता डोंगरे के कलेक्शन की है। जो उनकी ऑफिशियल साइट पर भी मौजूद है। उनकी ये मैजिक मैग्पाइट साड़ी की किमत 70,000 रुपए है। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब जान्हवी ने इतना महंगा लुक अपनाया है। इसके पहले भी एक्ट्रेस को फैशन डिजाइनर राहुल मिश्रा का डिजाइन किया गया सिल्क और ऑर्गेना लहंगा पहने हुए देखा गया था। जिसकी कीमत 4,38,500 रुपए थी।

Share this Article