Google Analytics —— Meta Pixel

 ‘नाच पंजाबन’ पर करीना कपूर कैसे करतीं डांस? वरुण धवन ने शेयर किया मजेदार वीडियो

NEWSDESK
1 Min Read

वरुण धवन (Varun Dhawan) अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जुग जुग जियो’ (Jug Jugg Jeeyo) का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं. एक्टर ने अपने फ्रेंड्स और फैंस को चैलेंज देते हुए फिल्म के गाने ‘नाच पंजाबन’ के हुक स्टेप करने के लिए कहा. इस गाने पर रणवीर सिंह, सारा अली खान, करण जौहर समेत कई सेलेब्स ने हुक स्टेप किए लेकिन करीना कपूर खान ने नहीं किया तो वरुण ने बताया कि वह कैसे डांस करतीं.

‘जुग जुग जियो’ 24 जून को रिलीज होने वाली है, लेकिन फिल्म का गाना ‘नाच पंजाबन’ फिल्म रिलीज होने से पहले ही पॉपुलर हो गया है. इस हिट गाने पर कई सेलेब्स रील बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं, जिसका चैलेंज वरुण धवन ने गाना रिलीज होने के समय दिया था. इस गाने पर आम-खास कई लोग रील बना रहे हैं.

वरुण धवन ने किया शेयर
इस मजेदार वीडियो को वरुण धवन अपने इंस्टा स्टोरी पर शेयर करने से खुद को रोक नहीं पाए. वरुण ने इसके अलावा कई सारे डांस चैलेंज वीडियो शेयर किए हैं.

Share this Article