Google Analytics —— Meta Pixel

हनी सिंह और पत्नी शालिनी तलवार का तलाक, सिंगर को समझौते के लिए देनी पड़ी मोटी रकम

NEWSDESK
3 Min Read

हनी सिंह और उनकी पत्नी शालिनी तलवार का तलाक हो गया है। पिछले साल शालिनी ने हनी सिंह पर घरेलू हिंसा और दूसरी महिलाओं के साथ संबंध का आरोप लगाया था। हनी सिंह को एक करोड़ एलिमनी देनी पड़ा है।

Honey Singh and wife Shalini Talwar divorced: मशहूर सिंगर हनी सिंह और उनकी पत्नी शालिनी तलवार का तलाक हो गया है। पिछले साल शालिनी ने हनी सिंह पर घरेलू हिंसा और दूसरी महिलाओं के साथ संबंध का आरोप लगाया था। उन्होंने दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में तलाक की अर्जी दी थी। रिपोर्ट के मुताबिक हनी सिंह को समझौते के रूप में एक करोड़ रुपये देने पड़े हैं। दिल्ली के साकेत डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के फैमिली कोर्ट के जज विनोद कुमार ने फैसला सुनाया। हनी सिंह ने एलिमनी राशि के रूप में एक करोड़ का चेक सील्ड लिफाफा शालिनी को सौंप दिया।

2011 में की थी शादी


मामले की अगली सुनवाई 20 मार्च 2023 को होगी जिसमें अगले प्रस्ताव पर सुनवाई होगी। बता दें कि शालिनी ने घरेलू हिंसा, महिलाओं का संरक्षण अधिनियम के तहत 20 करोड़ का गुजारा भत्ता मांगा था। अब एक करोड़ में उनके बीच समझौता हो गया। हनी सिंह और शालिनी ने साल 2011 में शादी की थी। अब वो आधिकारिक रूप से अलग हो गए हैं। 

हनी सिंह को कोर्ट ने लगाई थी फटकार


बीते साल अगस्त में हनी सिंह को तीस हजारी कोर्ट के सामने पेश होना था। मगर दूसरी बार वे कोर्ट में पेश नहीं हुए इसपर कोर्ट ने उन्हें कड़ी फटकार लगाई थी।

3 सितंबर 2021 को हनी सिंह ने एक आवेदन दाखिल किया था और मामले की सुनवाई बंद कमरे में करने का आग्रह किया था। दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में जज ने सुनवाई के दौरान हनी सिंह और शालिनी तलवार को अपने चैम्बर में बुलाकर समझाया। दोनों को आपसी बातचीत से इस विवाद को सुलझाने का सुझाव भी दिया गया। 

आरोपों का किया था खंडन

हनी सिंह ने अपना आधिकारिक बयान जारी कर कहा, ’20 साल की मेरी साथी/पत्नी शालिनी तलवार द्वारा मुझ पर और मेरे परिवार पर लगाए गए झूठे और दुर्भावनापूर्ण आरोपों से मैं बहुत दुखी और व्यथित हूं। आरोप गंभीर रूप से निंदनीय हैं। मेरे गीतों के लिए कठोर आलोचना, मेरे स्वास्थ्य पर अटकलों और निगेटिव मीडिया कवरेज के बावजूद मैंने कभी भी सार्वजनिक बयान या प्रेस नोट जारी नहीं किया है।’ हनी सिंह लिखते हैं, ‘मैं सभी आरोपों का पूरी तरह से खंडन करता हूं लेकिन आगे कोई टिप्पणी नहीं करूंगा क्योंकि मामला न्यायालय के समक्ष विचाराधीन है। मुझे इस देश की न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है।‘

Share this Article