Google Analytics —— Meta Pixel

बेबी राहा के जन्मदिन पर दादी नीतू सिंह ने पोस्ट साझा कर दी नन्ही परी को बधाई 

News Desk
1 Min Read

बेबी राहा आज अपना दूसरा जन्मदिन मना रही हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की लाडली खूब लाइमलाइट में रहती हैं। आज उनके बर्थडे पर उनसे जुड़ी खूब तस्वीरें और पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। दादी नीतू कपूर ने भी राहा को जन्मदिन की बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया है।

साझा की राहा की प्यारी सी तस्वीर

नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फोटो साझा की है, जिसमें राहा अपने मम्मी पापा की गोद में नजर आ रही हैं। रणबीर अपनी बिटिया का माथा चूमते नजर आ रहे हैं। इसके साथ नीतू सिंह ने लिखा है, 'आज हमारे प्यार का जन्मदिन है। ईश्वर तुम्हें खूब आशीर्वाद दे'। नीतू सिंह के इस पोस्ट पर उनके फैंस राहा को बर्थडे विश कर रहे हैं।

Share this Article