Google Analytics —— Meta Pixel

वरमाला पहनाने के बावजूद मीका सिंह ने आकांशा पुरी से नहीं की शादी, कहा- पहले कैमरा से दूर उनके साथ…

NEWSDESK
1 Min Read

दो महीने से अधिक समय तक चला ‘मीका दी वोटी’ का सफर अब खत्म हो गया है. पॉपस्टार मीका सिंह ने आकांक्षा पुरी को अपनी भावी पत्नी के रूप में स्वीकार किया है. प्रांतिका दास और नीत महल को हराकर आकांक्षा यह शो जीत चुकी हैं.

दरअसल मीका सिंह तीनों कंटेस्टेंट्स से प्यार करते थे, लेकिन उन्होंने महसूस किया कि आकांक्षा उन्हें सबसे अच्छी तरह से जानती हैं, क्योंकि वे लंबे समय से दोस्त हैं. इसलिए बतौर हमसफर उन्होंने आकांक्षा का हाथ थामा.

हालांकि मीका सिंह ने मंच पर आकांक्षा से शादी नहीं की, उन्होंने अपनी पसंद को दर्शाने के लिए सिर्फ शादी की माला पहनाई.

मीका सिंह ने इस बारें में बात करते हुए यह साझा किया कि वह शादी के बंधन में बंधने से पहले कैमरों से दूर आकांक्षा के साथ क्वालिटी टाइम बिताना चाहते हैं.

मीका ने आकांक्षा के परिवार से भी मुलाकात की और उनका आशीर्वाद मांगा क्योंकि उन्होंने उनके साथ अब जल्द ही वो एक नई जिंदगी शुरू करने जा रहे हैं.

Share this Article