Google Analytics —— Meta Pixel

Animal Movie Review : हिलाकर रख देंगे इस इमोशनल फिल्म के हिंसक सीन

NEWSDESK
3 Min Read

इस आलेख को क्यों पढ़ें

एनिमल फिल्म का रिव्यू जानने के लिए?

कलाकारों ने कैसा काम किया है फिल्म में?

क्या अब तक की सबसे वॉयलेंट मूवी है?

क्यों देखी जानी चाहिए एनिमल फिल्म?

 

फिल्म : एनिमल
ऐक्टर : रणबीर कपूर, अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना, तृप्ति डिमरी, शक्ति कपूर, प्रेम चोपड़ा, बॉबी देओल (कैमियो)
डायरेक्टर : संदीप रेड्डी वांगा
जॉनर : एक्शन, थ्रिलर

फिल्म एनिमल की कहानी के मुताबिक, रणविजय सिंह बलबीर (रणबीर कपूर) देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन बलबीर सिंह (अनिल कपूर) का बेटा है। स्कूल के दिनों में रणविजय ने कॉलेज में पढ़ने वाली अपनी बड़ी बहन की रैगिंग करने वालों पर बंदूक चला दी थी। इसकी सजा उसके पापा ने उसे अपने से दूर बोर्डिंग स्कूल भेजकर दी। पापा को उम्मीद थी कि बेटा बदल गया होगा, लेकिन पापा के 60वें जन्मदिन के जश्न में लौटे रणविजय का अपने जीजा से कुछ विवाद हो जाता है कि वह एक बार फिर पापा से दूर चला जाता है, लेकिन इस बार वह अकेला नहीं है। उसे उसके बचपन का प्यार गीतांजलि (रश्मिका मंदाना) मिल चुकी है। बदलते वक्त के साथ रणविजय खुद दो बच्चों का बाप बन चुका है। एक दिन उसे खबर मिलती है कि उसके पापा पर किसी ने गोली चला दी, तो वह सब कुछ छोड़ फिर से लौट आता है और पापा के दुश्मनों को मिटाने के मिशन पर निकल पड़ता है। क्या रणविजय इसमें कामयाब हो पापा है?

 

महज दो फिल्मों अर्जुन रेड्डी और कबीर सिंह के जरिए सिनेमा की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा अपने हिंसक और गुस्सैल किरदारों को इमोशन के जरिए सही साबित करने के लिए जाने जाते हैं। उनके चाहने वालों में युवा ऑडियंस की संख्या खासी है, जिनके दम पर सुबह के शोज में भारी संख्या में दर्शक पहुंचे। हालांकि यह फिल्म फैमिली क्लास को विचलित कर सकती है। फिल्म में हिंसक दृश्यों का नेक्सट लेवल दिखाया गया है, जिसके चलते इसे सेंसर बोर्ड से एडल्ट सर्टिफकेट मिला है। वहीं फिल्म में महिलाओं को लेकर कुछ दृश्यों पर भी आपत्ति हो सकती है। डायरेक्टर संदीप रेड्डी ने खुद ही फिल्म की एडिटिंग की है। अगर इस फिल्म की लंबाई को आधा घंटा और कम किया जाता, तो यह और कसी हुई हो सकती थी।

 

Share this Article