Google Analytics —— Meta Pixel

Akshay-Samantha: ‘कॉफी विद करण’ में ‘ऊ अंटावा’ पर थिरके अक्षय और सामंथा, दोनों के बीच दिखी सिजलिंग केमिस्ट्री

NEWSDESK
3 Min Read

अक्षय कुमार और सामंथा रुथ प्रभु करण जौहर के चैट शो में नजर आने वाले हैं। प्रोमो जारी होने के बाद से ही फैंस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

करण जौहर का चैट शो ‘कॉफी विद करण’ अपने हर एपिसोड की वजह से चर्चा में बना रहता है। शो के दो एपिसोड पहले ही आ चुके हैं, वहीं अब तीसरा एपिसोड का प्रोमो भी जारी हो चुका है। इस बार शो में अक्षय कुमार और सामंथा रुथ प्रभु नजर आने वाले हैं। वहीं, अब दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें अक्षय और सामंथा ‘पुष्पा: द राइज’ के गाने ‘ऊ अंटवा’ पर जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं।

फैंस को पसंद आ रही वीडियो
दरअसल, ‘पुष्पा: द राइज’ के इस गाने पर फिल्म में सामंथा के साथ अल्लू अर्जुन की बेहद सिजलिंग केमिस्ट्री देखने को मिली थी। गाने में सामंथा का हॉट अवतार लोगों को काफी पसंद आया था। वहीं, अब डिज्नी प्लस हॉटस्टार के इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें अक्षय कुमार और सामंथा रुथ प्रभु ‘ऊ अंटवा’ गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों की सिजलिंग केमिस्ट्री देखने को मिल रही है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

कल आएगा नया एपिसोड
प्रोमो देखने के बाद से ही फैंस को नए एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शो के प्रोमो में भी दोनों का मस्ती भरा अंदाज फैंस को काफी पसंद आया था। अक्षय ने सामंथा को गोद में उठाकर शो में एंट्री ली थी, तो दोनों साथ मिलकर करण जौहर का मजाक भी बना रहे थे। ‘कॉफी विद करण’ का नया एपिसोड गुरुवार को 7 बजे डिज्नी प्सल हॉटस्टार पर आएगा।

इन फिल्मों में आएंगे नजर
अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही वह ‘रक्षा बंधन’ फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ भूमि पेडनेकर नजर आएंगी और यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। वहीं, सामंथा रुथ प्रभु की ‘यशोदा’ 12 अगस्त को रिलीज होगी और ‘कुशी’ इसी साल 23 दिसंबर को आएगी।

Share this Article