Google Analytics —— Meta Pixel

Bigg Boss 17: ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट के बीच में हुई बहसबाजी, एक्ट्रेस बोलीं- तू चिल्ला मत मुझ पर

NEWSDESK
3 Min Read

Bigg Boss 17: बिग बॉस के घर में ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट एक-दूसरे के प्यार में गुम नजर आ रहे थे. हालांकि, हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो किसी बात पर बहस करते दिख रहे हैं.

Bigg Boss 17:  बिग बॉस 17 के घर में गुम हैं किसी के प्यार में पॉपुलर एक्टर्स ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट नजर आ रहे हैं. दोनों शो में ज्यादातर समय एक साथ ही नजर आ रहे हैं और गेम को लेकर थोड़ा कंफ्यूज भी दिख रहे हैं. इसीलिए बिग बॉस ने उन्हें एक डेट पर भी भेजा था, ताकि वो डिस्कस करके चीजों को समझ सकें. अब उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो किसी बात को लेकर बहस करते दिख रहे हैं.

ऐश्वर्या और नील में हुई बहस

ऐश्वर्या और नील दोनों गार्डन एरिया में बैठे दिख रहे हैं. ऐश्वर्या नील से कहती हैं- तूने मेरी बात क्यों नहीं सुनी. तो नील बोलते हैं कौनसी बात? तो ऐश्वर्या कहती है कि जब मैंने बोला था कि मैं किसी के कहने पर नहीं चने वाली हूं. मैं किसी के कहने पर नहीं चल सकती हूं. तो नील बोलते हैं- मैं भी तुझे कब से ये ही बोल रहा हूं कि मत चल. तू मेरे साथ क्यों झगड़ रही है. इसके बाद दोनों के बीच बहस थोड़ी बढ़ जाती है और फिर ऐश्वर्या नील से कहती हैं चिल्ला मत. तो नील कहता है कि तुम कब से मुझ पर चिल्ला रही हो.  मैं कब से शांति से बात कर रहा हूं. तू भी मुझ पर मत चिल्ला. ऐश्वर्या लगातार बोलती है चिल्ला मत.

ऐश्वर्या और नील का ये प्रोमो वीडियो जियो सिनेमा के सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया गया है. इस वीडियो के कैप्शन में लिखा- नील और ऐश्वर्या में हुई अनबन, क्या ये अपनी टेंशन को कर पाएंगे सॉल्व?

Share this Article