बॉबी देओल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘एनिमल’ को लेकर चर्चा में है. इस फिल्म में उनका किरदार भी काफी सुर्खियों बटोर रहा है. इससे पहले ‘आश्रम’ में भी बॉबी देओल इस तरह के किरदार में नजर आ चुके हैं. अब उन्होंने अपनी फैमिली प्रोडक्शन की फिल्म ‘अपने 2’ को लेकर बड़ा खुलासा किया है.
नई दिल्ली. बॉबी देओल अपने हर किरदार से दर्शकों के जहन में एक छाप छोड़ देते हैं. अब अपनी अपकमिंग फिल्म ‘एनिमल’ में भी अपने किरदार से वह दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर रहे हैं. वैसे इससे पहले वह ‘आश्रम’ में भी वह कुछ इसी तरह के किरदार में नजर आए थे. बुरे इंसान के रोल निभाकर उन्होंने खूब वादवाही लूटी है. अब वह अपनी फिल्म अपने 2 को लेकर चर्चा में छा गए हैं.
‘आश्रम’ में बाबा निराला का किरदार जो तारीफे बॉबी देओल की हुई इससे सााबित हो गया था कि नेगेटिव किरदारों को निभाने में उनके पास मास्टरी है. अब आलम ये है कि लोग उन्हें सिर्फ निगेटिव रोल में ही देखना पसंद कर रहे हैं. फिल्म मेकर्स भी अब उन्हें इसी तरह के किरदार ऑफर कर रहे हैं. जल्द ही वह रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ में खूंखार विलेन की भूमिका में नजर आने वाले हैं.
अपने 2 को लेकर दिया बड़ा अपडेट
हाल ही में बॉबी देओल ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में अपनी फैमिली प्रोडक्शन वाली फिल्मों पर खुलकर बातचीत की है. जब उनसे पूछा गया कि ‘यमला पगला दीवाना’ या ‘अपने’ में दर्शकों ने देओल परिवार एक साथ पर्दे पर खूब प्यार दिया था. तो दोबारा इस तरह तीनों साथ में फ्यूचर में कब नजर आएंगे. इसके जवाब में एक्टर ने कहा, ‘हम अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहे है कि अपने 2 बने और उस तरह की फिल्मों को हम ज्यादा से ज्चादा काम करे. फिलहाल, अपने 2 की स्क्रिप्ट्स पर ही काम जारी है, जब भी स्क्रिप्ट अच्छी बनेगी हम फिर साथ नजर आएंगे. ‘
कई बार दिल जीत चुकी पिता-पुत्र की जोड़ी
स्पोर्ट्स ड्रामा बेस्ड साल 2007 में रिलीज हुई ‘अपने’ में जब सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. फिल्म में धर्मेंद्र, सनी देओल और बॉबी देओल पहली बार साथ नजर आए थे. दर्शकों ने फिल्म पर खूब प्यार लुटाया. इसके बाद ‘यमला पगला दीवाना’ में भी तीनों एक बार फिर पर्दे पर आए और धमाल मचा दिया. लेकिन इसके दो सीक्वल ‘यमला पगला दीवाना 2’ और ‘यमला पगला दीवाना फिर से’ में भी तीनों ने दर्शकों को खुश करने की कोशिश की लेकिन सीक्वल में ये दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब नहीं रहे.
बता दें कि काफी समय से बॉबी देओल किसी फिल्म में नजर नहीं आए थे. फिर ‘रेस 3’ से उन्होंने दोबारा वापसी की और अपनी दूसरी पारी में भी फैंस का दिल जीता. अब वह वेब सीरीज में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं उनकी पिछली सीरीज आश्रम हिट रही थी. अब जल्द वह रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल में भी नजर आने वाले हैं, जिसमें रश्मिका मंदाना और अनिल कपूर भी अहम भूमिका में हैं.

