Google Analytics —— Meta Pixel

Parineeti Raghav wedding Live: शादी के बाद परी-राघव की पहली तस्वीर आई सामने, रिसेप्शन का फोटो हुआ वायरल

NEWSDESK
4 Min Read

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा आज आखिरकार सात जन्मों के लिए एक-दूजे के हो गए हैं। आज के दिन जोड़ा अपने परिजनों और करीबियों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंध गया है, और इस भव्य शादी का साक्षी उदयपुर का होटल लीला एंड ताज पैलेस बना है। इस बिग फैट पंजाबी वेडिंग में राजनीति से लेकर मनोरंजन जगत तक की नामचीन हस्तियां शिरकत करने पहुंची थी।  राघव-परी के वेडिंग रिस्पेशन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। करीब 8:30 बजे से रिसेप्शन शुरू हो जाएगा।

शादी के बाद पहली तस्वीर आई सामने

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा शादी के बंधन में बंध चुके हैं। अब दोनों की शादी के बाद पहली तस्वीर भी सामने आ गई है।  सोशल मीडिया पर यह फोटो तेजी से वायरल हो रहा है।

राघव-परी के पार्टी का वीडियो हुआ वायरल
इसी बीच परी-राघव के संगीत नाइट की एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें यह कपल ब्लैक एंड व्हाइट थीम में नजर आ रहे हैं।

परी-राघव के वेडिंग रिसेप्शन से पहली फोटो आई सामने
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी हो गई है। अब उनके वेडिंग रिसेप्शन से पहली फोटो सामने आई है। इस तस्वीर में काफी भव्य इंतजाम नजर आ रहे हैं।

रात की पार्टी की थीम है ब्लैक एंड व्हाइट
खबर आ रही है कि रिसेप्शन के बाद परी और राघव ने मेहमानों के लिए एक नाइट पार्टी रखी है, जिसका थीम ब्लैक एंड व्हाइट होगा।

परी-राघव की शादी से सानिया और मनीष की तस्वीर आई सामने
परी-राघव की शादी से सानिया मिर्जा और मनीष मल्होत्रा की तस्वीरें सामने आई है। दोनों सजे-धजे बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। खबर यह भी है कि परी के विदाई में  ये जवानी है दिवानी का गाना ‘कबीरा’ बजाया गया था।

रिसेप्शन में परी-राघव ने किया स्पेशल डांस
खबरों की मानें तो परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा 25 सितंबर को दिल्ली लौटेंगे। 24 सितंबर को सात फेरों के बाद उनका ग्रैंड रिसेप्शन शुरू हुआ है। दोनों ने स्पेशल डांस परफॉर्मेंस भी दी है।

राघव-परी के वेडिंग रिसेप्शन की तैयारियां शुरू

न्यूली वेड कपल परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के वेडिंग रिसेप्शन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। करीब 8.30 बजे यह शुरू होगा। कई नामचीन हस्तियां भी इसमें शामिल होंगी।
जारी है राघव-परी की शादी की रस्में
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की रस्में अभी जारी हैं। जल्द दी दोनों की तस्वीरें सामने आने वाली हैं। फैंस भी दोनों की तस्वीरें देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।
जल्द एक-दूसरे के होंगे राघव-परी
जल्दी ही परी और राघव एक-दूसरे के होने वाले हैं। शादी की रस्में चल रही हैं और अब फैंस को दूल्हा और दूल्हन की तस्वीरों का इंतजार है।
राघव और परी के शादी के फेरे शूरू हो गए हैं। पंडित जी के मंत्रों ने पूरे लीला पैलेस को सुशोभित कर दिया है। अब कुछ ही समय के बाद परी और राघव एक दूसरे के हमसफर बन जाएंगे।
नाव में परी के लिए बरात लेकर आए राघव चड्ढा
खबर आ रही है कि राघव चड्ढा नाव में परी के लिए बरात लेकर जा रहे हैं। उसी वेन्यू में जयमाला और शादी होगी। अव वह वक्त दूर नहीं जब राघव-परी हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो जाएंगे।
Share this Article