कौन बनेगा करोड़पति’ का 15वां सीजन 14 अगस्त 2023 से शुरू हो गया है. कौन बनेगा करोड़पति 15 टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो है. इस बार भी अमिताभ बच्चन शो को होस्ट कर रहे हैं. अभी तक शो को कोई भी कंटेस्टेंट ऐसा नहीं मिला था जिसने एक करोड़ रुपये की धनराशि अपने नाम की हो। कई कंटेस्टेंट एक करोड़ के सवाल तक पहुंचकर क्विट कर दिए, लेकिन अब आने वाले एपिसोड में शो के 15वें सीजन का पहला करोड़पति दिखाया गया है. कौन बनेगा करोड़पति में पंजाब के जसकरण सिंह ने इतिहास रच दिया है. शो का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें पंजाब के जसकरण (21 साल) हॉट सीट पर बैठे नजर आ रहे हैं. उन्होंने अपने ज्ञान से 1 करोड़ रुपये जीत लिए हैं और वो 7 करोड़ रुपये के सवाल के लिए खेलने वाले हैं.
जसकरन ने जीते एक करोड़
प्रोमो में दिखाया गया कि सीट से खड़े होते हुए अमिताभ बच्चन ने जसकरन के एक करोड़ रुपये जीतने की घोषणा की और उनके पास जाकर गले लगा लिया. जसकरन की खुशी भी सातवें आसमान पर नजर आ रही है. इसके बाद ही जसकरन की जर्नी दिखाई गई, जिसमें वो बताते हैं कि को पंजाब के गांव खालड़ा के रहने वाले है, जो कि बहुत छोटा गांव है. जसकरन बताते हैं कि उनके गांव से चुनिंदा लोगों ने ही ग्रेजुएशन किया है और वो उन लोगों में आते हैं। उनके गांव से कॉलेज जाने के लिए उन्हें चार घंटे लगते हैं. जसकरन सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे हैं. अगले साल वो पहली बार पेपर देंगे. जसकरन का कहना है कि केबीसी से जीती हुई धनराशि उनकी पहली कमाई है.
सामने आएगा 7 करोड़ का सवाल
जसकरन की जर्नी के बाद ही अमिताभ बच्चन नजर आते हैं, वो जसकरन से 16वां सवाल पूछते दिख रहे हैं. बता दें, 16वें सवाल का सही जवाब देने वाले कंटेस्टेंट को 7 करोड़ रुपये की रकम मिलती है. ऐसे में ये देखने वाली बात होगी कि क्या जसकरन इस सवाल का सही जवाब देकर इस सीजन के 7 करोड़ रुपये जीतने वाले पहले कंटेस्टेंट बनेंगे या वो एक करोड़ रुपये की धनराशि लेकर घर जाएंगे.
16वें प्रश्न पर अटकी सांसें
21 साल के जसकरण सिंह मूल रूप से पंजाब के रहने वाले हैं. मेकर्स ने शो का प्रोमो जारी किया है, जिसमें अमिताभ बच्चन कहते हैं, ”इतने सालों में ज्ञान के इस मंच से मैंने कितने ही लोगों को करोड़पति बनते देखा. लेकिन हर बार उस एक सवाल पर कंटेस्टेंट ही नहीं, देश की और हम सबकी धड़कनें थम सी जाती हैं और वो है 7 करोड़ का सवाल.’
सिविल सर्विसेस की तैयारी कर रहे हैं जसकरण
वीडियो में उन्होंने बताया, ‘ये मेरी जिंदगी की पहली कमाई है. मैं पंजाब के एक छोटे से गांव से बिलॉन्ग करता हूं. यहां से कॉलेज जाने में मुझे 4 घंटे लगते हैं. गिनती के लोग हैं जिन्होंने इस गांव से ग्रेजुएशन की है और मैं उन लोगों में से एक हूं. मैं सिविल सर्विसेस की तैयारी कर रहा हूं. अगले साल मेरा पहला अटैम्प्ट है. ‘ सोनी टीवी के इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा- पार कर हर मुश्किल, पंजाब के छोटे से गांव खालरा से आए जसकरण पहुंच चुके हैं इस खेल के सबसे बड़े 7 करोड़ के सवाल पर.

