Google Analytics —— Meta Pixel

Bigg Boss OTT 2 Finale : बिग बॉस की हिस्ट्री में पहली बार वाइल्ड कार्ड एंट्री ने जीता शो, एल्विश यादव ने अपने नाम की ट्रॉफी

NEWSDESK
6 Min Read

Bigg Boss OTT 2 Finale Winner : बिग बॉस ओटीटी के सीजन 2 को अपना विनर मिल गया है. एल्विश यादव शो के विनर बने है.

एल्विश यादव बने विनर, अभिषेक फर्स्ट रनरअप

बिग बॉस ओटीटी 2 को अपना विनर मिल गया है. एल्विश यादव शो के विनर बन गए हैं. उन्होंने 25 लाख के साथ बिग बॉस की ट्रॉफी अपने नाम की. वहीं अभिषेक मल्हान फर्स्ट रनरअप रहे. बता दें कि एल्विश ने वाइल्ड कार्ड के तौर पर एंट्री ली थी.

Bigg Boss OTT 2 : एल्विश यादव की राउडी परफॉर्मेंस, मनीषा के ठुमके

बिग बॉस ओटीटी 2 में एल्विश यादव और मनीषा रानी ने अपनी डांस परफॉर्मेंस से सभी को एंटरटेन किया. दोनों ने साथ में अपने कदम थिरकाए. साथ ही उन्होंने अभिषेक मल्हान को भी याद किया.

Bigg Boss OTT 2 : अभिषेक मल्हान जीतेंगे तो ज्यादा खुश होंगे- मनीषा

घर से बाहर निकलर मनीषा रानी ने सलमान खान को बताया कि वो किसे जीतते देखना चाहती हैं. उन्होंने कहा कि एल्विश और अभिषेक दोनों ही हमारे दोस्त हैं, लेकिन हम चाहते हैं कि अभिषेक मल्हान जीते. हम थोड़ा ज्यादा खुश होंगे.

Bigg Boss OTT 2 : बिग बॉस में पहुंचे आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे

ग्रैंड फिनाले में आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे अपनी अपकमिंग फिल्म ड्रीम गर्ल 2 के प्रमोशन करने पहुंचे. शो में आयुष्मान का पूजा वाला अवतार भी देखने को मिला.

Bigg Boss OTT 2 : सलमान खान ने किया डांस

सलमान खान ने शो में डांस किया. उन्होंने अपनी फिल्म किसी का भाई किसी की जान के सॉन्ग बिल्ली बिल्ली पर डांस का तड़का लगाया.

Bigg Boss OTT 2 : कृष्णा अभिषेक ने महेश भट्ट से पूजा भट्ट का हाथ!

शो में कृष्णा अभिषेक जग्गू दादा बनकर आए. उन्होंने सभी को खूब हंसाया. उन्होंने मस्ती करते हुए महेश भट्ट से पूजा भट्ट का हाथ मांगा. साथ ही सभी के सामने पूजा भट्ट को प्रपोज किया. बादशाह ने उन्हें प्रपोज कैसे करें इसकी ट्रेनिंग भी की. इसके साथ ही बैकग्राउंड में सॉन्ग बज रहा था- दिल है की मानता नहीं. सभी ने इसे खूब एंजॉय किया.

Bigg Boss OTT 2 : हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए अभिषेक मल्हान

ग्रैंड फिनाले से पहले अभिषेक मल्हान बीमार हो गए थे. उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराना पड़ा था. अब ठीक हैं और हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गए हैं. उन्होंने घर में वापसी कर ली है.

Bigg Boss OTT 2 Finale : पूजा भट्ट घर से हुईं बाहर

पूजा भट्ट घर से बाहर हो गई हैं. बिग बॉस ओटीटीट 2 को अब टॉप 4 कंटेस्टेंट मिल गए हैं. अब अभिषेक मल्हान, एल्विश यादव, मनीषा रानी और बेबिका धुर्वे टॉप 4 कंटेस्टेंट हैं.

Bigg Boss OTT 2 : आलिया भट्ट की मम्मी ने पूजा भट्ट को किया विश

शो की शुरुआत में बादशाह सभी कंटेस्टेंट्स के लिए स्पेशल गिफ्ट लेकर लाए. उन्होंने सभी घरवालों के स्पेशल मैसेज उन्हें सुनाए. आलिया भट्ट की मम्मी सोनी राजदान ने भी पूजा भट्ट को विश किया.

Bigg Boss OTT 2 : बादशाह के गाने पर झूमे कंटेस्टेंट

शो के फिनाले में रैपर बादशाह ने एंट्री ली. उन्होंने अपने गानों से समा बांध दिया. टॉप कंटेस्टेंट्स ने उन के गानों पर डांस किया. बादशाह ने सभी के साथ बातचीत भी की. उन्होंने कंटेस्टेंट्स की तारीफ की. साथ ही मनीषा रानी के लिए वो स्पेशल लाइन्स भी लिखकर आए.

Bigg Boss OTT 2 : बिग बॉस फिनाले में इमोशनल हुईं पूजा भट्ट

बिग बॉस ओटीटी 2 के फिनाले में महेश भट्ट भी नजर आने वाले हैं. वो शो में पूजा से बात करते दिखते हैं, जिसके बाद पूजा भट्ट इमोशनल हो जाती हैं. ये पूजा और महेश दोनों के लिए बेहद स्पेशल मोमेंट है.

बिग बॉस ओटीटी 2 में कौन होगा टॉप 3 में?

कृष्णा अभिषेक शो के बहुत बड़े फैन हैं. वो हर बार शो को फॉलो करते हैं. उन्होंने शो के बारे में बात करते हुए कहा कि टॉप 3 में एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान तो हैं ही, वहीं पूजा भट्ट भी टॉप 3 में हो सकती हैं.

ग्रैंड फिनाले में होगा रोमांस का तड़का

बिग बॉस के घर में अविनाश सचदेव और फलक नाज के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली थी. ग्रैंड फिनाले में अब उनकी कैमिस्ट्री एक बार फिर देखने को मिलेगी. दोनों डांस का तड़का लगाएंगे.

टोनी कक्कड़ की म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगी मनीषा

बिग बॉस ओटीटी 2 के घर में 50 दिनों से ज्यादा समय तक रहने के बाद, सलमान खान द्वारा होस्ट किए गए शो के विनर की घोषणा आज की जाएगी. ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ लाइव स्ट्रीमिंग के आखिरी दिन सिंगर टोनी कक्कड़ और असीस कौर ने लाइव परफॉर्मेंस से सभी का मनोरंजन किया. दोनों ने गार्डन एरिया में एंट्री कर कंटेस्टेंट को हैरान कर दिया. उन्होंने शो के टॉप 5 फाइनलिस्ट की तारीफ भी की. टोनी ने ‘धीमे-धीमे’ गाना मनीषा रानी को डेडिकेट किया. उन्होंने मनीषा से यह भी वादा किया कि फिनाले के ठीक बाद वह उनके साथ एक म्यूजिक वीडियो बनाएंगे.

 

 

Share this Article