Google Analytics —— Meta Pixel

सलमान खान लंबे बालों में आए नजर, तो फैंस उनकी अगली फिल्म के नाम का लगाने लगे अनुमान

NEWSDESK
2 Min Read

सलमान खान (Salman Khan) ने शुक्रवार को अपने प्रशंसकों को लद्दाख से अपने नए लुक से रूबरू कराया. सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर अपने लेटेस्ट पोस्ट में अपने लंबे बालों को दिखाया है. फोटो में, सलमान को हरे रंग के स्वेटर, काली पैंट, शूज और चश्मे में देखा जा सकता है. भाईजान की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

तस्वीर में, एक्टर कैमरे की ओर पीठ करके कहीं दूर देख रहे हैं. उनके पीछे एक बाइक खड़ी दिख रही है. सलमान ने पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, ‘लेह, लद्दाख.’ हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि उनका नया लुक किस फिल्म के लिए है.

सलमान खान के लुक पर फिदा हुए फैंस

एक्टर की पोस्ट पर कमेंट करते हुए प्रशंसकों ने उनके लिए प्यार जताया. एक यूजर ने लिखा, ‘भाईजान का नया लुक. शानदार.’ एक अन्य इंस्टाग्राम यूजर ने कमेंट किया, ‘लंबे बालों में सलमान.’ एक अन्य फैन ने कहा, ‘भाईजान का और इंतजार नहीं होता.’ एक फैन बोला, ‘टाइगर 3 की शूटिंग.’ एक यूजर ने कमेंट में लिखा है, ‘कभी ईद कभी दिवाली की शूटिंग, क्योंकि पूजा हेगड़े लद्दाख में हैं.’

शूटिंग के चलते लद्दाख में हैं भाईजान?

सलमान की ‘कभी ईद कभी दिवाली’ में पूजा हेगड़े और वेंकटेश दग्गुबाती भी हैं. उनके पास इसके अलावा भी कई फिल्में हैं. फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित और साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित यह फिल्म 30 दिसंबर को रिलीज होगी. कुछ दिनों पहले, एएनआई ने बताया था कि सलमान ‘कभी ईद कभी दीवाली’ के गाने ‘भाईजान’ की शूटिंग के लिए पूजा के साथ लद्दाख में हैं.

Share this Article