Google Analytics —— Meta Pixel

आलिया भट्ट के जल्दी मां बनने पर आया ननद करीना कपूर खान का रिएक्शन, कहा- डिलीवरी के बाद तो वह…

NEWSDESK
3 Min Read

आलिया भट्ट ने जून में अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की। वहीं अप्रैल में उन्होंने रणबीर कपूर से शादी की थी। शादी के बाद जल्दी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट करने की वजह से आलिया को काफी ट्रोल किया गया था।

आलिया भट्ट इन दिनों प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉय कर रही हैं। अप्रैल में रणबीर कपूर से शादी करने के बाद आलिया ने जून में अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की। आलिया की प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट से सभी काफी हैरान हुए थे क्योंकि उन्होंने शादी के बाद जल्दी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट कर दी थी। हालांकि आलिया को इससे फर्क नहीं पड़ता और उनका कहना है कि वह किसी और की वजह से अपनी लाइफ के डिसिजन नहीं लेंगी। आलिया की शादी के बाद जल्दी प्रेग्नेंसी पर अब करीना कपूर खान का भी रिएक्शन आया है। बता दें कि रिश्ते में आलिया, करीना की भाभी लगती हैं।

मिड डे से बात करते हुए करीना ने कहा, ‘मुझे लगता है कि यह आलिया का ब्रेव और कूल डिसीजन है। वह अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं और बहुत ही शानदार लग रही हैं। आज के समय में उनसे बड़ा स्टार कोई नहीं है और मैं इसलिए यह सब नहीं कह रही क्योंकि वह मेरे परिवार का हिस्सा हैं। मैं ये इसलिए कह रही हूं क्योंकि वह जबरदस्त एक्टर हैं। डिलीवरी के बाद वह और भी फिल्में देंगी। वह काफी खूबसूरत फीलिंग का एहसास कर रही हैं जो है कि मुझे बच्चा चाहिए उस इंसान से जिससे मैं प्यार करती हूं। वह जिंदगी के इस खूबसूरत पल को जीना चाहती हैं और मैं उसे इसके लिए बहुत प्यार करती हूं। मैं उसकी फैन हूं।’

आलिया के बारे में बता दें कि फिलहाल वह अपनी अपकमिंग फिल्म डार्लिंग्स का प्रमोशन कर रही हैं। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर 5 अगस्त को रिलीज होगी। फिल्म में आलिया के अलावा विजय वर्मा और शेफाली शाह लीड रोल में हैं। कुछ दिनों पहले फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था और इसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।

वहीं करीना की बात करें तो वह भी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म में वह आमिर खान के साथ लीड रोल में हैं। फिल्म में दोनों स्टार्स के अलावा नागा चैतन्य और मोना सिंह भी हैं। यह फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होगी।

Share this Article