Google Analytics —— Meta Pixel

राहुल वैद्य और दिशा परमार फ्लाइट में हुए रोमांटिक, एक-दूसरे को KISS करते दिखे कपल

NEWSDESK
2 Min Read

राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) और दिशा परमार (Disha Parmar) ने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में दोनों को एक-दूसरे को किस करते हुए नजर आ रहे हैं. राहुल और किस करते हुए नजर आ रहे हैं. ये तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

राहुल वैद्य और दिशा परमार टीवी इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर रियल लाइफ कपल्स में से एक हैं. दोनों कुछ सालों से साथ थे और पिछले साल 16 जुलाई को शादी के बंधन में बंध गए थे. एक दिन पहले कपल की वेडिंग एनिवर्सरी थी, जिसे सेलिब्रेट करने के लिए दोनों लंदन रवाना हुए. राहुल अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं. (फोटो साभारः Instagram @rahulvaidyarkv)

राहुल वैद्य इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा,”पहली सालगिरह मुबारक हो मेरे प्यार … 1 साल बीत गया और इतनी तेजी से … मैं आपको अपने जीवन साथी के रूप में पाकर बहुत खुश हूं!” (फोटो साभारः Instagram @rahulvaidyarkv)

राहुल वैद्य ने आगे लिखा, “सच में, मैं आपको और सिर्फ आप को अगले 7 जनम के लिए चाहता हूं, हालांकि यह क्लिच लगता है. आपकी अंदर की खूबसूरती मुझे रोज चमकाती है.

राहुल वैद्य ने आगे लिखा, “.. आई लव यू वाइफ! कई और वर्षों की हंसी खुशी और एक साथ प्यारे पलों के लिए.” राहुल ने दिल वाले इमोजी के साथ हैशटैग दिशुल भी लिखा. 

राहुल वैद्य ने ‘बिग बॉस 14’ में दिशा परमार को शादी के लिए प्रपोज किया था और दिशा ने उनके प्रपोजल को स्वीकार किया था. शो से बाहर आने के बाद राहुल और दिशा ने शादी की थी.

Share this Article