Google Analytics —— Meta Pixel

‘शमशेरा’ में रणबीर कपूर का लुक देख फैंस को आई थॉर की याद, बोले- प्रोमोशन करने की निंजा टेक्निक लोगो को पोस्टर देख कर मूवी के आने का बेसब्री से इंतिज़ार है

NEWSDESK
1 Min Read

रणबीर कपूर, वाणी कपूर और संजय दत्त अभिनीत फिल्म ‘शमशेरा’ साल 2022 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। दर्शकों के बीच इसका क्रेज देखते हुए हाल ही में मेकर्स ने इसका टीजर जारी किया था। वहीं कथित रूप से शमशेरा से रणबीर कपूर का लुक भी सामने आ गया है। इस पोस्टर में रणबीर कपूर काफी खौफनाक नजर आ रहे हैं। बता दें कि आधिकारिक तौर पर फिल्म का पोस्टर नहीं जारी किया गया है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि फिल्म का पोस्टर रिलीज से पहले ही लीक हो गया है। हालांकि संभावना यह भी जताई जा रही है कि यह आधिकारिक पोस्टर न होकर एक फैन मेड पोस्टर भी हो सकता है। गौरतलब है कि यह फिल्म 22 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

करण मल्होत्रा द्वारा निर्देशित फिल्म को एक पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म के रूप में वर्णित किया गया है, जिसमें जाहिर तौर पर रणबीर को बाप और बेटे दोनों के रूप में दोहरी भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा। फिल्म में आशुतोष राणा, सौरभ शुक्ला और रोनित रॉय भी हैं

Share this Article