Google Analytics —— Meta Pixel

रानू मंडल के दिन बदलते ही बदले बेटी के तेवर…

NEWSDESK
2 Min Read

रानू मंडल 10 साल से स्टेशन पर गाना गाकर वह गुजारा करती थीं। तभी किसी ने रानू का गाना गाते हुए वीडियो रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और वह रातोंरात स्टार बन गईं। इस तस्वीर के वायरल होते ही ऐसी खबरें आईं कि रानू की बेटी उनसे 10 साल बाद मिलने पहुंची। अब रानू की बेटी सामने आईं और उन्होंने रानू की जिंदगी से जुड़े कई राज खोले।

रानू मंडल की बेटी का नाम एलिजाबेथ है। एलिजाबेथ ने कहा- ‘मुझे नहीं पता था मेरी मां रेलवे स्टेशन पर गाती थी। मैं कुछ दिन पहले कोलकाता से धर्मतला गई थी। वहां मैंने मां को एक बस स्टैंड पर बैठे देखा। मैं तुरंत उनके पास गई और उन्हें 200 रुपये देकर घर जाने को कहा। मां के चारों बच्चों में से मैं ही थी जो उनका ख्याल रखती थी। मेरा तलाक हो गया है और मैं सूरी में किराने की छोटी सी दुकान चलाती हूं। अपने 4 साल के बच्चे का भी ध्यान रख रही हूं।’

‘मैंने कई बार कोशिश की मां मेरे साथ रहें लेकिन उन्होंने आने से इनकार कर दिया। अब जनता मेरे ऊपर आरोप लगा रही है। मां ने दो शादियां की थी। दो शादियों से उनके चार बच्चे हैं। रानू के पहले पति मेरे पिता थे। उनका दूसरा पति अभी जिंदा है।’रानू मंडल ने अपना तीसरा गाना रिकॉर्ड कर लिया है। इस बार रानू ज्यादा आत्मविश्वास के साथ गाती नजर आ रही हैं।

Share this Article