Google Analytics —— Meta Pixel

Bigg Boss 13 का नया प्रोमो आउट, सलमान का यह अंदाज खूब हो रहा वायरल

NEWSDESK
2 Min Read

टीवी का सबसे चर्चित शो ‘बिग बॉस’ जल्द ही शुरू होने वाला है. ‘बिग बॉस’ का 13वें सीजन का नया प्रोमो रिलीज हो चुका है. इंस्टाग्राम पर कर्लस टीवी पेज ने शो का प्रोमो शेयर किया है. प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

प्रोमो में शो के होस्ट सलमान खान के साथ सुरभि ज्योती और करण वाही नजर आ रहे हैं. वीडियो में सुरभि और करण वाही एक दूसरे से झगड़ते हुए दिख रहे हैं. प्रोमो शेयर करते हुए कैप्शन दिया गया है- ‘हाई स्पीड धमाका और सेलेब्रिटीज के ग्लैमर का तड़का होगा इस सीजन में.’

उम्मीद लगाई जा रही है कि शो में सुरभि ज्योति भी एंट्री करेंगी, लेकिन सुरभि ने बताया- मैं इस शो को पिछले दो सीजन से लगातार फॉलो कर रही हूं और यह मेरे लिए एक चुनौती है, जिसके लिए मैं बिल्कुल भी फिट नहीं हूं. इस घर में जीने के लिए लोगों में बहुत धैर्य होना चाहिए’.

प्रोमो देखकर लग रहा है कि सुरभि भी शो का हिस्सा बन सकती हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस बार शो में बतौर कंटेस्टेंट चंकी पांडे, सिद्धार्थ शुक्ला, देवोलीना भट्टाचार्जी, आदित्य नारायण, मुग्धा गोडसे और ऋचा भद्रा नजर आ सकते हैं. शो 29 सितंबर से शुरू हो रहा है.

Share this Article