Google Analytics —— Meta Pixel

साइंटिस्ट के बाद ऐथलीट बनेंगी तापसी पन्नू, ये होगी अगली फिल्म

NEWSDESK
2 Min Read

बॉलीवुड की एक्ट्रेस तापसी पन्नू इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर काफी चर्चा में छाई हुई है तापसी की फिल्म मिशन मंगल रिलीज हो चुकी है इसी के साथ इन दिनों तापसी अपनी आगामी फिल्मों की तैयारियों में लगी है पिछले दिनों ही तापसी ने अपनी सांड की आंख की शूटिंग पूरी की थी।अब लीजिए तापसी अपनी आगामी फिल्म में जुट चुकी है जिसका पहला मोशन पोस्टर भी सामने आ चुका है।

जहां पिछले दिनों ही तापसी मिशन मंगल में एक साइंटिस्ट के किरदार में नजर आई थी तो वही अब तापसी की अगली फिल्म ‘रश्मि रॉकेट की घोषणा भी हो चुकी है। इस दौरान तापसी ने ये पोस्टर खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

बता दें इस फिल्म का डायरेक्शन आकर्ष खुराना कर रहे हैं जिन्होंने इससे पहले इरफान खान, दुलकर सलमान और मिथिला पालकर स्टारर फिल्म ‘कारवां’ का डायरेक्शन किया था। इस फिल्म में तापसी गुजरात के कच्छ के इलाके की गांव की एक लड़की बनी है जो बहुत तेज दौड़ सकती है और गांव के लोग उसे रॉकेट बुलाते हैं और बाद में वह ऐथलीट बन जाती है।

खैर इस फिल्म से पहले तो तापसी की फिल्म सांड की आंख रिलीज हो जाएगी जो कि इसी साल के अक्टूबर में सिनेमाघरो में दस्तक देंगी।फिल्म में तापसी के साथ भूमि पेडनेकर भी नजर आएंगी।फिल्म को अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट किया है।

Share this Article