Google Analytics —— Meta Pixel

DID की जज करीना को अचानक आई बेटे तैमूर की याद, रियालिटी शो में ही उठा लिया ये कदम..

NEWSDESK
2 Min Read

बड़े पर्दे से टीवी पर डेब्यू कर चुकीं करीना कपूर खान अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। कभी अपने स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर तो कभी बेटे तैमूर अली खान को लेकर। ऐसे में करीना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो बेटे तैमूर से वीडियो कॉल पर बात करते नजर आ रही हैं।

दरअसल करीना कपूर टीवी शो ‘डांस इंडिया डांस’ की शूटिंग के लिए लंदन से मुंबई आई थीं। ऐसे में वो बेटे तैमूर को मिस करते नजर आईं तो उन्होंने तैमूर से वीडियो कॉल कर लिया।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि करीना बेटे तैमूर के साथ वीडियो कॉल कर रही हैं। वीडियो में तैमूर शर्टलेस नजर आ रहे हैं और करीना से बात कर रहे हैं।

बता दें कि करीना हाल फिलहाल में टीवी शो डांस इंडिया डांस को जज कर रही हैं। वहीं इसके अलावा लंदन में वो फिल्म अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग कर रही हैं। ऐसे में करीना लंदन और मुंबई के बीच ट्रेवल कर रही हैं।

गौरतलब है कि अंग्रेजी मीडियम में करीना कपूर के साथ इरफान खान नजर आएंगी। एक इंटरव्यू में करीना ने बताया था कि वो इरफान खान की फैन हैं। ऐसे में उनके साथ काम करने को लेकर मैं काफी खुश हूं।

Share this Article