Google Analytics —— Meta Pixel

गोविंदा को मिली अस्पताल से छुट्टी, अभिनेता ने भावुक होकर फैंस और मीडिया को हाथ जोड़कर किया धन्यवाद 

News Desk
1 Min Read

अभिनेता गोविंदा को आज शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। अस्पताल से बाहर आकर वे मीडिया और फैंस से रूबरू हुए और हाथ जोड़कर आभार व्यक्त किया। गोविंदा ने कहा, 'मैं सभी का धन्यवाद देना चाहता हूं। डॉक्टरों का, पुलिस का, प्रशासन का। हर उस शख्स का जिसने मेरे लिए दुआ की। देश के बड़े-बुजुर्गों का। खासकर युवाओं का जो मुझे बहुत प्यार करते हैं। मैं अब ठीक हूं, सुरक्षित हूं'।

हंसते-मुस्कुराते फैंस से मिले

बीते मंगलवार को गोविंदा अपने मुंबई के जुहू स्थित आवास पर दुर्घटनावश अपनी ही लाइसेंसी रिवॉल्वर की गोली लगने से घायल हो गए थे। मंगलवार से वे अस्पताल में भर्ती थे। हालांकि, आज उन्हें छुट्टी दे दी गई है और पूरे चार दिन बाद वे घर वापस लौट रहे हैं। अभिनेता को व्हील चेयर पर बाहर लाया गया। इस दौरान वे हंसते-मुस्कुराते हुए फैंस से मिले।
 

Share this Article