Google Analytics —— Meta Pixel

थलापति विजय की फिल्म में बॉबी देओल का बड़ा धमाका: मेकर्स ने की अनाउंसमेंट

News Desk
2 Min Read

 फिल्म एनिमल में नेगेटिव रोल से वाहवाही लूटने वाले बॉबी देओल (Bobby Deol) को शानदार एक्टिंग के लिए आज तक लोगों की तारीफ मिलती है। इस मूवी की सक्सेस और उनकी कमाल की एक्टिंग के बाद बॉबी देओल के पास कई फिल्मों के ऑफर हैं, जिसमें से एक फिल्म थलापति विजय के साथ है। 

थलापति विजय की फिल्म में बॉबी
थलापति विजय साउथ सिनेमा के बड़े सुपरस्टार माने जाते हैं। हाल ही में उनकी फिल्म गोट रिलीज हुई, जिसने टिकट विंडो पर अच्छा कलेक्शन किया है। इस फिल्म की अपार सफलता है कि बाद खबर है कि अब थलापति विजय 'थलापति 69' में नजर आएंगे। उन्हें लेकर मेकर्स की तरफ से ऑफिशियल घोषणा कर दी गई है। वहीं, इस बात की जानकारी भी सामने आई है कि वह इस मूवी में कौन सा रोल प्ले करेंगे। 

'थलापति 69' थलापति विजय की आखिरी फिल्म हो सकती है। उन्होंने हाल ही में अपनी राजनीतिक पार्टी की घोषणा की थी, जिसका नाम 'तमिझागा वेत्री कझगम' है। इसके बाद से कयास लगाए गए हैं कि राजनीति में आने के बाद वह फिल्मों में न के बराबर की दिखेंगे या पूरी तरह से फिल्मों से सन्यास ले सकते हैं। 

इस रोल में होंगे बॉबी?
'थलापति 69' में एंट्री लेने के साथ ही इस बात की चर्चा तेज है कि एक बार फिर बॉबी देओल नेगेटिव किरदार में नजर आ सकते हैं। बता दें कि बॉबी एक और साउथ की फिल्म 'कंगुवा' में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 14 नवंबर को रिलीज होगी। इस मूवी में एक बार फिर बॉबी ग्रे शेड किरदार में नजर आएंगे।

जानें कब रिलीज होगी फिल्म?
थलापति विजय के साथ बॉबी देओल के इस फिल्म के अक्टूबर 2025 में रिलीज होने की चर्चा है। 

Share this Article