Google Analytics —— Meta Pixel

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की छुट्टियों में बेटी ने मां को बनाया ‘भूतनी’

News Desk
2 Min Read

बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में छाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों काम से फ्री होकर अपने परिवार संग क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों साउथ फ्रांस में अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं, जिसकी झलक अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर दिखा दी हैं। प्रियंका ने वेकेशन की ढेर सारी फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वह बोल्डनेस का तड़का लगा रही हैं, लेकिन मालती मैरी अपनी मां प्रियंका का सारा फैशन निकालती हुई नजर आ रही हैं।

शेयर की बोल्ड फोटो
प्रियंका चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वह बोल्डनेस से इंटरनेट हिला रही हैं। इस फोटो में प्रियंका ब्राउन बिकिनी पहन सनबाथ ले रही हैं। प्रियंका की ये फोटो देखने लायक है।

क्रूज पर रोमांटिक पोज
इस फोटो में प्रियंका अपने पति निक जोनस के साथ पोज दे रही हैं। दोनों ही एक क्रूज पर हैं। निक बैठे हुए हैं और प्रियंका अपने पति का सहारा लेकर लेटी हुई हैं।

ब्रालेट टॉप और प्लाजो में नजर आईं
प्रियंका चोपड़ा इस फोटो में सेल्फी लेती दिख रही हैं। प्रियंका ने ब्रालेट टॉप के साथ एक प्लाजो पहना है। इस फोटो में निक जोनस सनबाथ लेते दिख रहे हैं।

Share this Article