Google Analytics —— Meta Pixel

Malaika Arora को मिला नया प्यार, अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद इस शख्स को कर रहीं डेट

News Desk
2 Min Read

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मलाइका अरोड़ा भले ही 50 साल की हो गई हैं लेकिन उनके जलवे अभी भी कम नहीं हैं। वो अपनी कातिलाना अदाओं से आज भी किसी को अपना दीवाना बना सकती हैं। पिछले दिनों खबर आ रही थी कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप हो चुका है। इसके बाद एक्ट्रेस को स्पेन में वेकेशन मनाते देखा गया।

मलाइका ने शेयर की मिस्ट्री मैन की फोटो

मलाइका इस वेकेशन से कई बेहतरीन फोटोज लगातार सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। एक्ट्रेस ने बिकिनी फोटोज के साथ फूड की भी तस्वीरें शेयर कीं। हालांकि इन सभी फोटोज में मलाइका अरोड़ा ने एक और फोटो पोस्ट की है जिसमें एक मिस्ट्री मैन नजर आ रहे हैं। मलाइका ने इंस्टाग्राम स्टोरीज में चार फोटोज का कोलाज बनाकर शेयर किया है। इसी कोलाज फोटो में एक शख्स नजर आ रहा है। हालांकि उसका चेहरा साफ नहीं दिख रहा है।

इन फोटोज को देखकर ऐसा लग रहा है कि मलाइका इसी मिस्ट्री मैन के साथ वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। इस फोटो को देखकर फैंस ये अंदाजा लगा रहे हैं कि मलाइका फिर से किसी को डेट कर रही हैं।

अर्जुन कपूर से हो चुका है ब्रेकअप?

मलाइका और अर्जुन के ब्रेकअप की खबरें उस वक्त तेज हो गईं जब एक्टर ना तो उनके साथ न्यू ईयर पार्टी में दिखे और ना ही मलाइका अर्जुन कपूर की बर्थडे पार्टी में नजर आईं। पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार दोनों के एक करीबी ने बताया कि कपल ने सोच समझकर रिश्ता खत्म करने का मन बनाया। हालांकि अभी भी वो अच्छे दोस्त बने रहेंगे।

बता दें कि अपने वेकेशन की वजह से मलाइका अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में भी शामिल नहीं हुई थीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दी थी।

Share this Article