Google Analytics —— Meta Pixel

अभिषेक कुमार ने शो के होस्ट रोहित शेट्टी के लिए किया दिल छू लेने वाला पोस्ट 

News Desk
3 Min Read

बिग बॉस के बाद अगर दर्शकों को कोई शो सबसे ज्यादा पसंद आता है, तो वो रोहित शेट्टी का 'खतरों के खिलाड़ी' है। इस स्टंट बेस्ड रियलिटी शो के अभी तक 13 सीजन आ गए हैं और अब जल्द ही 14वां आने वाला है, जिसका हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। शो में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट रोमानिया पहुंच गए हैं और वहां इसकी शूटिंग भी शुरू हो गई है।

अब बस किसी चीज का इंतजार है, तो वो 'खतरों के खिलाड़ी 14' के ऑनएयर होने का है। हालांकि, ऑनएयर होने से पहले ही वहां से अभी तक कई अपडेट सामने आ गए हैं। फिर चाहें वो कंटेस्टेंट की लड़ाई का हो या उन्हें चोट लगने का। अब इसमें शामिल हुए अभिषेक कुमार ने शो के होस्ट की सराहना करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है।

परिवार की तरह रहते हैं रोहित शेट्टी

अभिषेक कुमार बिग बॉस 17 में नजर आए थे और अब वह जल्द ही खतरों से खेलते हुए रोहित शेट्टी के शो में नजर आएंगे। हाल ही में अभिषेक ने अपने होस्ट रोहित की तारीफ करते हुए एक पोस्ट किया। इसमें उन्होंने डायरेक्टर के साथ कई फोटो शेयर कीं और लिखा कि सपने देखा करो, पूरे होते हैं यारों।

इसके आगे अभिषेक ने लिखा कि जो हर मुश्किल समय में मेरे साथ चट्टान की तरह खड़े रहे हैं। आप लोग जानते हैं, मैं क्लॉस्ट्रोफोबिक हूं और मैं अपनी चुनौतियों का सामना कर रहा हूं, लेकिन रोहित सर की सलाह और मार्गदर्शन से मैं बहुत कुछ सीख रहा हूं। इतने बड़े स्टार होने के नाते, वह बहुत ही हंबल हैं।

हम सभी के साथ परिवार की तरह बिहेव करते हैं। ऐसे लोग बहुत कम होते हैं और जब मिलते हैं, तो जिंदगी को छू जाते हैं। मैं आपका जितना भी शुक्रिया अदा करूं, कम है सर।

मुनव्वर फारुकी ने किया रिएक्ट

अभिषेक कुमार के इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स ने भी रिएक्ट किया है। मुनव्वर फारुकी ने कमेंट करते हुए लिखा, "भाई"। इसके अलावा कई फैंस ने लिखा कि अभिषेक हमे आप पर गर्व है।

Share this Article