Romantic Drama Film On OTT: अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रोमांटिक-ड्रामा फिल्मों की भरमार है. अगर आप इस तरह की मूवीज देखने के शौकीन हैं, तो हम आपको एक जबरदस्त फिल्म का नाम बताते हैं, जिसकी कहानी यूनीक है. फिल्म में ड्रामा, रोमांस और एक्शन सबकुछ है. इस मूवी का लुत्फ आप अपने घर पर ही आराम से उठा सकते हैं.
साल 2022 में एक ऐसी रोमांटिक-ड्रामा मूवी ने सिनेमाघरों में दस्तक दी, जिसे दर्शकों से खूब वाहवाही मिली थी. फिल्म की कहानी लोगों के दिलों में बस गई थी. इतना ही नहीं, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपने बजट से कई गुना ज्यादा कमाई भी की थी. वो मूवी कोई और नहीं बल्कि ‘वेड’ है.
दरअसल, ये एक मराठी फिल्म थी, जिसकी कहानी लव ट्राएंगल पर आधारित थी. मूवी में दिखाया गया कि सत्या जाधव (रितेश देशमुख) को निशा (जिया शंकर) नाम की लड़की से प्यार हो जाता है. दोनो एक-दूसरे को दिल दे बैठते हैं, लेकिन इस बीच कुछ ऐसा होता है, जिसकी वजह से सत्या अपने प्यार निशा से अलग हो जाता है.
इसके बाद सत्या बुरी तरह टूट जाता है और अपने प्यार की याद में शराब और सिगरेट के नशे में धुत्त रहने लगता है. इस बीच पड़ोस में रहने वाली लड़की श्रावणी (जेनेलिया डिसूजा) सत्या से शादी कर लेती है लेकिन सत्या हमेशा अपने प्यार की याद में खोया रहता है. फिर फिल्म आगे बढ़ती है और कहानी में एक नया मोड़ आता है.
इस फिल्म में रितेश देशमुख ने सिर्फ एक्टिंग नहीं की है, बल्कि निर्देशन का जिम्मा भी उन्होंने ही संभाला था. वहीं, जेनेलिया देशमुख ने फिल्म को प्रोड्यूस किया था. एक तरह से देखा जाए तो दोनों कपल स्टार्स ने मिलकर एक शानदार लव स्टोरी फिल्म बनाई थी.
अगर आप इस मूवी को एक बार देखना शुरू करेंगे, तो खत्म किए बिना उठने का मन नहीं करेगा. कहानी ही इस फिल्म की असली जान है. आईएमडी पर फिल्म को शानदार रेटिंग मिली है. मूवी की 10 में से 7.3 रेटिंग है.
रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की फिल्म ‘वेड’ इन दिनों ओटीटी पर धमाल मचा रही है. अगर आप इसे देखने का मन बन रहा हैं, तो इसका आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर लुत्फ उठा सकते हैं. 15 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था.

