Google Analytics —— Meta Pixel

सुशांत की डेथ एनिवर्सरी पर भावुक हुईं Ankita Lokhande, बिना कुछ लिखे शेयर की दिल की बात

NEWSDESK
2 Min Read

नई दिल्ली. बॉलीवुड दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput Death Anniversary) की आज चौथी पुण्यतिथि है. यह दिन सीने प्रेमियों और बॉलीवुड टीवी सितारों के लिए काफी मनहूस कही जाती है. आज के दिन सुशांत ने इस दुनिया को अलविदा कहा था. उनके निधन के बाद बॉलीवुड सदमे में डूब गया था. उनकी निधन की खबर ने हर किसी को हिला कर रख दिया था. आज सुशांत की पुण्यतिथि पर हर कोई उन्हें याद कर रहा है. ऐसे में उनकी एक्स गर्लफ्रेंड और ‘पवित्र रिश्ता’ की को-स्टार अभिनेत्री अंकिता लोखंडे जैन ने उन्हें याद करते हुए एक पोस्ट लिखा है. इस पोस्ट में उन्होंने सुशांत संग अपनी एक अनदेखी तस्वीर भी शेयर की हैं.

सुशांत की पुण्यतिथि पर, अंकिता ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें सुशांत ग्रे स्लीवलेस टी-शर्ट और शॉर्ट्स पहने हुए हैं और अपने पसंदीदा दोस्त ‘फज’ के पीछे खड़े हैं, जो उनके सामने बैठा हुआ दिखाई दे रहा है. इस पर अंकिता ने कोई कैप्शन नहीं लिखा, लेकिन फिल्म ‘कल हो ना हो’ से शंकर-एहसान-लॉय का गाना ‘हार्टबीट’ जोड़ कर अपने दिल की बात कही.

14 जून, 2020 को सुशांत मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में मृत पाए गए, कथित तौर पर उन्होंने आत्महत्या की थी. दिवंगत अभिनेता के पिता कुत्ते को बिहार के पटना ले गए और सुशांत की मौत के तीन साल बाद उसकी मौत हो गई. अब न तो सुशांत इस दुनिया में हैं और ना ही उनका ये प्यारा डॉगी ही हमारे बीच हैं.

Share this Article