Tejaswi Prakash in Maroon Dress: एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश अक्सर अपने लुक्स और फैशन स्टाइल से सबका ध्यान खींचती रहती हैं. हाल ही में एक अवॉर्ड फंक्शन में ग्रीन और गोल्डन कलर की शॉर्ट ड्रेस में तहलका मचाने के बाद अब तेजस्वी प्रकाश मरून रंग की सैटिन ड्रेस पहने नजर आईं, जिसमें वह काफी प्यारी लग रही थीं.एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में बनी हुई हैं. टीवी से ब्रेक लेने की खबर हो या फिर बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा के साथ शादी को लेकर बात हो… तेजस्वी प्रकाश लगातार लाइमलाइट बटोर रही हैं. हाल ही में एक अवॉर्ड इवेंट में अपनी शॉर्ट ग्रीन-गोल्डन ड्रेस से कोहराम मचाने के बाद अब तेजस्वी प्रकाश मरून सैटिन ड्रेस में बला की खूबसूरत लग रही हैंएक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में बनी हुई हैं. टीवी से ब्रेक लेने की खबर हो या फिर बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा के साथ शादी को लेकर बात हो… तेजस्वी प्रकाश लगातार लाइमलाइट बटोर रही हैं. हाल ही में एक अवॉर्ड इवेंट में अपनी शॉर्ट ग्रीन-गोल्डन ड्रेस से कोहराम मचाने के बाद अब तेजस्वी प्रकाश मरून सैटिन ड्रेस में बला की खूबसूरत लग रही हैं
तेजस्वी प्रकाश ने पूरी बांह की मरून रंग की सैटिन ड्रेस पहनी हुई थी. उनकी यह ड्रैस काफी क्यूट लग रही थी. इस ड्रेस के साथ तेजस्वी ने काले रंग की स्लिपर्स पहनी हुई थीं. उन्होंने अपने बालों को खुला रखा था और लाइट मेकअप के साथ अपने लुक को पूरा किया.
बता दें कि तेजस्वी प्रकाश अक्सर अपने बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा के साथ स्पॉट होती रहती हैं. दोनों की लवस्टोरी एक खुली किताब की तरह है. करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की मुलाकात ‘बिग बॉस 15’ में हुई थी और यहीं दोनों के प्यार की भी शुरुआत हुई.करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश अक्सर पब्लिकली भी अपना प्यार एक-दूसरे पर जताते रहते हैं. तेजस्वी और करण ने 2022 में दुबई में एक घर भी खरीदा था, जिसकी झलक उन्होंने फैन्स को इंस्टाग्राम पर दिखाई थी.
वर्कफ्रंट की बात करें को तेजस्वी प्रकाश को आखिरी बार एकता कपूर के शो ‘नागिन 6’ में देखा गया था. इसके अलावा तेजस्वी मशहूर रणवीर बरार के शो ‘फैमिली टेबल’ में भी नजर आई थीं.

