Shriya Saran With Daughter Radha: साउथ सिनेमा की खूबसूरत अदाकाराओं में से एक एक्ट्रेस श्रिया सरन (Shriya Saran) हमेशा अपनी ग्लैमरस फोटो और पति आंद्रेई कोसचीव संग रोमांटिक पोज देती नजर आती हैं. हाल ही में उनकी कुछ खूबसूरत फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिनमें वो अपनी क्यूट सी बेटी राधा के साथ खेलती और अठखेलियां करती नजर आ रही हैं. इन तस्वीरों को देख किसी के भी चेहरे पर स्माइल आ जाए. चलिए नजर डालते हैं मां-बेटी की क्यूट फोटोज पर. Shriya Saran With Daughter Radha: साउथ सिनेमा की खूबसूरत अदाकाराओं में से एक एक्ट्रेस श्रिया सरन (Shriya Saran) हमेशा अपनी ग्लैमरस फोटो और पति आंद्रेई कोसचीव संग रोमांटिक पोज देती नजर आती हैं. हाल ही में उनकी कुछ खूबसूरत फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिनमें वो अपनी क्यूट सी बेटी राधा के साथ खेलती और अठखेलियां करती नजर आ रही हैं. इन तस्वीरों को देख किसी के भी चेहरे पर स्माइल आ जाए. चलिए नजर डालते हैं मां-बेटी की क्यूट फोटोज पर.
वायरल हो रहीं तस्वीरों में श्रिया सरन व्हाइट कलर की टॉप के साथ लाल रंग की स्कर्ट में नजर आ रही हैं, जिस पर छोटे-छोटे फ्लावर बने हैं. साथ ही एक्ट्रेस हल्के मेकअप लुक के साथ बंधे बालों में नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने साथ में एक हैट भी पहन रखी है. एक्ट्रेस के लुक को बेहद पसंद किया जा रहा है. फोटो में श्रिया राधा को हवा में उछालती नजर आ रही हैं और दोनों के चेहरे पर प्यारी सी स्माइल को देखा जा सकता है.

