Google Analytics —— Meta Pixel

सबसे सुंदर बनकर वोट डालने नीले सूट में पहुंचीं शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान, साथ में नजर आए गौरी और आर्यन

NEWSDESK
2 Min Read

SRK Suhana Gauri Cast Vote: शाहरुख खान (Shahrukh Khan) अपने पूरे परिवार के साथ वोट डालने मुंबई के पोलिंग बूथ पहुंचे. इस दौरान गौरी खान, आर्यन खान और उनका छोटा लाडला बेटा अबराम भी दिखा. लेकिन इस स्टार परिवार के बीच शाहरुख खान की लाडली बिटिया ऐसा नीला सूट पहनकर पहुंचीं कि सारी लाइम लाइट पलभर में चुरा ले गईं. देखिए शाहरुख पूरे परिवार के साथ किस तरह से पोलिंग बूथ पर नजर आए.पोलिंग बूथ पर किंग खान अपने पूरे परिवार के साथ स्वैग से पहुंचे. शाहरुख के साथ गौरी, आर्यन खान, अबराम और लाडली बेटी सुहाना खान भी नजर आईं.

सबसे पहले कार से आर्यन खान नीचे उतरे. उसके बाद पूरा परिवार एक-एक करके जैसे ही नीचे उतरा तो सारे कैमरे सुहाना की खूबसूरती को कैमरे में कैद करने के लिए उमड़ पड़े.

सुहाना ने इस मौके पर नीले रंग का चिकनकारी का खूबसूरत कुर्ता पहना. माथे पर बिंदी और ओपन हेयर में सुहाना बेहद सिंपल और खूबसूरत लगीं. एक्ट्रेस का ये लुक मिनटों में वायरल हो गया.शाहरुख खान अपनी बेटी और लाडले बेटे अबराम का हाथ पकड़े दिखे. शाहरुख इस मौके पर ब्लैक टी-शर्ट, डेनिम जींस में नजर आए तो वहीं गौरी खान व्हाइट टॉप के साथ डेनिम जींस में दिखीं.
शाहरुख खान अपनी बेटी और लाडले बेटे अबराम का हाथ पकड़े दिखे. शाहरुख इस मौके पर ब्लैक टी-शर्ट, डेनिम जींस में नजर आए तो वहीं गौरी खान व्हाइट टॉप के साथ डेनिम जींस में दिखीं.
Share this Article