Google Analytics —— Meta Pixel

श्रुति हासन को आई बचपन की याद, मम्मी-पापा संग शेयर की क्यूट PHOTO

NEWSDESK
3 Min Read

Shruti Haasan: श्रुति हासन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक बेहद ही क्यूट फोटो शेयर की थी, जो उनके बचन की है, जिसमें वो अपने मम्मी सारिका और पिता कमल हासन के साथ नजर आ रही हैं. फोटो में श्रुति हासन को पहचान पाना फैंस के लिए काफी मुश्किल है.

Shruti Haasan Shares Childhood Photo: श्रुति हासन एक शानदार एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक बेहतरीन सिंगर भी हैं. इसके अलावा श्रुति सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के साथ अपने म्यूजिक और खास पलों को शेयर करना बहुत पसंद करती हैं. इसी बीच एक्ट्रेस को अपने बचपन की ऐसी याद आई कि एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की, जो उनके बचपन की है.

इस फोटो में श्रुति हासन अपनी मां सारिका और पिता कमल हासन के साथ नजर आ रही हैं. फोटो में श्रुति अपने पिता की गोद में नजर आ रही हैं. इतना ही नहीं, इस तस्वीर में एक्ट्रेस को पहचान पाना फैंस के लिए भी काफी मुश्किल है. श्रुति द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर देखते ही देखते फैंस के बीच वायरल हो रही है, जिसको बेहद पसंद किया जा रहा है. फोटो में एक्ट्रेस येलो कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं और छोटे-छोटे बालों में एक्ट्रेस बेहद क्यूट लग रही हैं.

Share this Article