Google Analytics —— Meta Pixel

किसी कानूनी कार्यवाही से नहीं भाग रहीं राखी राखी की वकील ने साफ किया कि एक्ट्रेस कानूनी कार्यवाही से भागने की कोशिश नहीं कर रही हैं. साथ ही उन्होंने दावा किया कि राखी अगले तीन दिनों में अदालत में पेश होंगी. उन्होंने कहा, ‘राखी दो-तीन दिनों के अंदर अदालत में पेश होंगी. जैसे-जैसे तारीख नजदीक आ रही है, उनके वकील के तौर पर हम ये सुनिश्चित करने के लिए कानूनी कदम उठाएंगे कि उनकी कानूनी प्रक्रियाएं या अनुपालन सुनिश्चित हों. सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन किया जायेगा. ऐसा नहीं है कि वे भाग रही हैं, राखी ने पहले ही हमें निर्देश दिया है और हम सही समय पर कानूनी कदम उठाएंगे. वे बहुत जल्द वापस आएंगी’.

NEWSDESK
3 Min Read

 जेनेलिया डिसूजा अक्सर अपने पति रितेश देशमुख और अपने दोनों बच्चों के साथ नजर आती हैं, जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं. इसी बीच जेनेलिया की कुछ और तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं, जिनमें एक्ट्रेस अकेले नजर आ रही हैं, लेकिन एक्ट्रेस के लुक और स्माइल ने फैंस का दिल जीत लिया. चलिए नजर डालते हैं उनकी खूबसूरत और प्यारी वायरल हो रहीं तस्वीरों पर.

हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, जिनमें एक्ट्रेस के खूबसूरत स्टाइल और स्माइल ने वहां मौजूद पैप्स के साथ-साथ फैंस का भी दिल जीत लिया है. वायरल हो रही तस्वीरों में जेनेलिया अकेले नजर आ रही हैं. हालांकि, एक्ट्रेस अक्सर ही पति रितेश और बच्चों के साथ नजर आती हैं.

वायरल हो रही तस्वीरों में जेनेलिया डिसूजा ब्लू कलर की शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही हैं, जिस पर पिंक कलर के बहुत छोटे-छोटे फूल बने हैं. एक्ट्रेस की ये तस्वीरें मुंबई के बांद्रा की हैं. वायरल हो रही तस्वीरों में जेनेलिया का अंदाज और स्टाइल फैंस को बेहद पसंद आ रहा है. एक्ट्रेस इस लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. उनकी वायरल तस्वीरों को खूब पसंद किया जा रहा है.

फोटो में जेनेलिया खुले बालों में और नो-मेकअप लुक में नजर आ रही हैं. उनके इस लुक और अंदाज को बेहद पसंद किया जा रहा है. वायरल हो रहीं तस्वीरों में एक्ट्रेस पैपराजी की और देखते हुए स्माइल करती हैं और अपना हाथ हिलकर उनका बाय करती नजर आ रही हैं. फोटो में एक्ट्रेस गाड़ी में बैटती नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस का ये अंदाज बेहद शानदार लग रहा है.

इसके अलावा जेनेलिया डिसूजा खुद भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के साथ अपनी खूबसूरत फोटो के साथ-साथ फनी और कॉमेडी वीडियोज भी शेयर करती रहती हैं, जिनको बेहद पसंद किया जाता है. इसके अलावा जेनेलिया अपने पति रितेश और दोनों बच्चों के साथ भी कई सारी फोटो-वीडियो शेयर करती कहती हैं. एक्ट्रेस की काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है.

जेनेलिया डिसूजा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2003 में आई फिल्म ‘तुझे मेरी कसम’ से की थी, जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी. इसके बाद एक्ट्रेस ने कई हिंदी और साउथ फिल्मों में काम किया. इसके बाद एक्ट्रेस ने कई सालों तक रितेश देशमुख को डेट करने के बाद साल 2012 में उनसे शादी कर दी, जिनसे उनके दो बेटे भी हैं. दोनों को आखिरी बार साथ में मराठी फिल्म ‘वेड’ में देखा गया था.

Share this Article