Shruti Haasan Photos: श्रुति हासन ऐसे तो अक्सर ही अपनी अदाकारी और अदाओं के लिए लाइमलाइट का हिस्सा बनी रहती हैं. लेकिन बीते कुछ समय से एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई हैं. 4 साल तक डेट करने के बाद श्रुति हासन का शांतनु हजारिका से ब्रेकअप हो गया है. अपने ब्रेकअप को श्रुति हासन ने मजेदार अंदाज में सोशल मीडिया पर कंफर्म भी किया था. 4 साल का रिश्ता टूटने के बाद श्रुति हासन का अंदाज हाल ही में बदला-बदला देखने को मिला है. आइए, यहां स्लाइड्स में देखते हैं श्रुति हासन की लेटेस्ट फोटोज…
श्रुति हासन हाल ही में बदले-बदले अंदाज में मुंबई में एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट हुई थीं. श्रुति हासन 30 मई की शाम अपने दोस्तों के साथ रेस्टोरेंट में डिनर करने पहुंची थीं. जहां एक्ट्रेस को पैप्स ने स्पॉट किया. इस दौरान श्रुति हासन कैजुअल वियर में नो मेकअप लुक के साथ नजर आईं.

