Google Analytics —— Meta Pixel

21 साल पहले किया था डेब्यू ऐश्वर्या राय बच्चन का कांस फिल्म फेस्टिवल से पुराना नाता है या यूं कहे की बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐश्वर्या ने की कान में जाने की शुरुआत की थी। एक्ट्रेस पहली बार साल 2002 में कान में शामिल हुई थी। डेब्यू पर उन्होंने येलो कलर की साड़ी और हेवी जूलरी कैरी की थी।

NEWSDESK
2 Min Read

Cannes 2023: कान्स फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय की धमाकेदार एंट्री हुई है. एक्ट्रेस रेड कार्पेट पर ऐसे लुक के साथ पहुंची जहां उन्हें पहले कभी ऐसे नहीं देखा गया. ऐश बड़े ही अलग अंदाज में नजर आईं..

Aishwarya Rai Bachchan In Cannes 2023: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 के रेड कार्पेट पर बिलकुल अलग अंदाज में पहुंची दिखीं. एक्ट्रेस के रेड कार्पेट लुक की फर्स्ट पिक्चर सामने आई है. ऐश्वर्या राय की ये फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस तस्वीर में एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन सिल्वर कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं.

अनोखा ड्रेस पहने रेड कार्पेट पर पहुंचीं ऐश्वर्या 

ऐश्वर्या के इस ड्रेस की हर तरफ चर्चा हो रही है. वहीं सोशल मीडिया पर कई लोग कहते नजर आ रहे हैं कि ऐश्वर्या क्या घूंघट पहने कान्स पहुंची हैं. इससे पहले एक्ट्रेस बेटी अराध्या बच्चन के साथ ग्रीन कलर की ड्रेस पहने भी दिखाई दी थीं. ग्रीन कलर की वेलेंटिनो ड्रेस पहने एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही थीं. इस ग्रीन ड्रेस में एक्ट्रेस अनुपमा चोपड़ा के साथ पोज देती दिखाई दीं.

बता दें, साल 2002 से ऐश्वर्या राय कान्स फिल्म फेस्टिवल में लगातार भाग ले रही हैं. इस बार कान्स में ऐश्वर्य़ा के अलावा सारा अली खान, उर्वशी रौतेला और मानुषी छिल्लर भी पहुंची हैं.

Share this Article