Google Analytics —— Meta Pixel

सलमान खान की हीरोइन, धमाकेदार था डेब्यू, फिर किस्मत ने फेरा ऐसा मुंह, 10 साल से हाथ नहीं लगी 1 भी हिट फिल्म

NEWSDESK
4 Min Read

Flop Actress Of Bollywood: सिनेमा की दुनिया में किसी भी स्टार की कामयाबी का अंदाजा उसकी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से लगाया जाता है. वैसे बॉलीवुड में कब किसकी किस्मत रूठ जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है. आज हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताते हैं, जिन्होंने 14 साल पहले बॉलीवुड में धमाकेदार डेब्यू किया था, लेकिन उसके बाद उनकी फिल्मों के फ्लॉप होने का ऐसा सिलसिला शुरू हुआ, जो आज तक नहीं थमा है.

बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार्स हैं, जिन्होंने अपनी पहली फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. रातोंरात किस्मत चमक उठी थी, लेकिन बाद में फ्लॉप का ठप्पा लग गया क्योंकि बॉक्स ऑफिस फिल्में कमाई नहीं कर पाईं. इस लिस्ट में अर्जुन कपूर से लेकर डिनो मोरिया जैसे एक्टर्स शामिल हैं. वैसे इस लिस्ट में एक और हसीना शामिल हैं जिनका नाम है सोनाक्षी सिन्हा.

शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने साल 2010 में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. वह पहली फिल्म ‘दबंग’ में सलमान खान की हीरोइन बनी थीं. उनके किरदार का नाम था रज्जो. रिलीज के बाद फिल्म बड़ी कामयाब हुई और सोनाक्षी सिन्हा रातोंरात स्टार बन गईं.

बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, सोनाक्षी सिन्हा और सलमान खान की फिल्म ‘दबंग’ का बजट लगभग 41 करोड़ रुपये था और दुनियाभर में फिल्म ने 219 करोड़ की ताबड़तोड़ कमाई की थी. इस तरह सोनाक्षी सिन्हा की पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी.

ठीक दो साल बाद सोनाक्षी सिन्हा के हाथ लगी अक्षय कुमार की ‘राउडी राठौड़’. साल 2012 में रिलीज हुई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई. 77 करोड़ में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 198 करोड़ की कमाई कर इतिहास रच दिया था. वहीं, सोनाक्षी सिन्हा की अजय देवगन के साथ ‘सन ऑफ सरदार’ और सलमान खान के साथ ‘दबंग 2’ हिट रही हैं

2014 में ‘हॉलिडे’ के हिट होने के बाद बाद सोनाक्षी सिन्हा का करियर जो ट्रैक से उतरा आज तक संभल नहीं पाया है. ‘लुटेरा’, ‘वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा’, ‘बुलेट राजा’, ‘आर राजकुमार’, ‘एक्शन जैक्सन’, ‘तेवर’, ‘अकीरा’, ‘फोर्स 2’, ‘नूर’, ‘इत्तेफाक’, ‘वेलकम टू न्यूयॉर्क’, ‘हैप्पी फिर भाग जाएगी’, ‘कलंक’, ‘खानदानी शफाखाना’, ‘लाल कप्तान’ और ‘दबंग 3’ बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल नहीं दिखा पाईं.

साल 2022 में सोनाक्षी सिन्हा की ‘डबल एक्सएल’ फिल्म रिलीज हुई थी. यह एक वुमन सेंट्रिक फिल्म थी, जिसमें हुमा कुरैशी ने भी काम किया था, लेकिन यह भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी.

इस साल अप्रैल महीने में रिलीज हुई अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में सोनाक्षी सिन्हा ने काम किया था. लगभग 350 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फ्लॉप साबित हुई. मूवी की हालत ऐसी हुई कि कमाई तो दूर की बात है अपनी लागत निकालने में भी फेल हो गई थी.

Share this Article