Google Analytics —— Meta Pixel

श्लोका मुकेश अंंबानी की बड़ी बहू बिना मेकअप के आईं नजर, मुंबई के बांद्रा में हुईं स्पॉट…

NEWSDESK
2 Min Read

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। अंबानी परिवार का कोई भी सदस्य कहीं जाता है फोटोग्राफर्स की नजरें उन पर रहती हैं। अब एक बार फिर आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका मेहता स्पॉट हुई हैं।

श्लोका मेहता को मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान उन्होंने व्हाइट टी शर्ट और ब्लू डेनिम प्लाजो कैरी किया। बिना मेकअप के नजर आईं श्लोका मेहता ने बालों को खुला छोड़ा हुआ था।

ये भी

मुकेश और नीता अंबानी के बेटे आकाश अंबानी ने इसी साल 9 मार्च में श्लोका मेहता के साथ शाही अंदाज में शादी की। जिसके बाद ये कपल रोमांस का नया चेहरा बनकर उभरा है। पब्लिकली जब भी ये दोनों सेलिब्रिटीज साथ में दिखते हैं सभी का ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाब रहते हैं।

देश-विदेश की सभी बड़ी हस्तियों ने इस शादी में शिरकत की थी। शादी से पहले स्विट्जरलैंड में प्री वेडिंग फंक्शन रखा गया था। प्री वेडिंग पार्टी में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, शाहरुख खान, आमिर खान, करण जौहर, अयान मुखर्जी और युवराज सिंह जैसे बड़े सितारे शामिल हुए थे।

आकाश अंबानी और श्लोका मेहता एक दूसरे को बचपन से जानते हैं। गोवा केक रिजॉर्ट में आकाश अंबानी ने श्लोका मेहता को पहली बार प्रपोज किया था। श्लोका मेहता बिजनेसमैन रसेल मेहता की छोटी बेटी हैं। श्लोका पेशे से एंटरप्रेन्योर हैं।

Share this Article