Ranbir Kapoor Touched Prem Chopra Feet: देशभर में लोकसभा चुनाव का माहौल बना हुआ है. अलग-अलग राज्य में अलग-अलग तारीखों में लोग इन चुनावों में वोट डालकर अपना योगदान दे रहे हैं. आज मुंबई में वोटिंग हुई. जहां बॉलीवुड इंडस्ट्री के सितारों ने बढ़-चढ़कर अपना योगदान दिया. इस दौरान रणबीर कपूर भी वोट देने पहुंचे. जहां उनकी मुलाकात इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार प्रेम चोपड़ा से हुईं.
सोशल मीडिया पर मुंबई में हो रही वोटिंग की कई सारी तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें तमाम बॉलीवुड स्टार्स वोट डालने पहुंचे, लेकिन जिन तस्वीरों ने फैंस का सबसे ज्यादा ध्यान खींचा वो हैं रणबीर कपूर का हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार प्रेम चोपड़ा से मिलना. उनके मुलाकात करना और उनके पैर छूना. इन तस्वीरों को खूब पसंद किया जा रहा है, जिसको देख फैंस भी खूब तारीफ कर रहे हैं. बॉलीवुड इंडस्ट्री के ज्यादातर सितारों ने बांद्रा के सेंट ऐनीज स्कूल में अपना वोट डाला. इस दौरान नितेश तिवारी की अपकमिंग महाकाव्य ‘रामायण’ को लेकर सुर्खियों में बने रणबीर कपूर ने भी यहीं वोट डाला और दिग्गज एक्टर प्रेम चोपड़ा ने भी यहीं वोट डाला. इस दौरान दोनों की मुलाकात हुई और दोनों सितारों ने साथ में पैपराजी को खूब सारे पोज भी दिए.

