Google Analytics —— Meta Pixel

विराट कोहली की टीम ने मैच से पहले बीच पर मस्ती की

NEWSDESK
1 Min Read

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने अभ्यास मैच और पहले टेस्ट मैच के बीच मिले दो दिन ब्रेक का भरपूर लाभ उठाया और समुद्र किनारे बहुत मस्ती की। दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच गुरुवार को एंटीगा के सर विवियन रचिर्ड्स स्टेडियम में खेला जाएगा।

कोहली ने अपनी टीम के साथ इंस्टाग्राम पर एक फोटो डाली और कैप्शन लिखा, ‘लड़कों के साथ बीच पर शानदार दिन बिताया।’

फोटो में उनके साथ मयंक अग्रवाल, जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा, ऋषभ पंत, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा और लोकेश राहुल नजर आए।

इसके अलावा, टीम के स्टाफ भी फोटो में दिखे।

दोनों टीमें टेस्ट मैच आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत खेलेगी और यह उनका पहला मैच होगा।

इससे पहले, भारत ने वनडे और टी-20 सीरीज में मेजबान टीम को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया और एक भी मैच नहीं जीतने दिया।

Share this Article