रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने इस साल फरवरी में अपने पहले बेबी की गुड न्यूज अपने फैंस के साथ शेयर की थी, जिसका स्वागत कपल सितंबर में करने वाला है. इसी बीच रणवीर ने अपनी पत्नी और मॉम टू बी दीपिका को एक नया नाम दिया है.
बॉलीवुड के बेस्ट कपल्स में गिने जाने वाले रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण, जो इसी साल सितंबर, 2024 में अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं ने इस साल की शुरुआत फरवरी में सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को ये गुड न्यूज दी थी. इसी बीच एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें एक्टर ने दीपिका को नया नाम दिया है, जो उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है.
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण दोनों जल्द ही फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी की एक्शन फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में नजर आने वाले हैं, जिसको लेकर दोनों के फैंस काफी एक्साइटेड हैं. फिल्म में दीपिका ‘लेडी सिंघम’ के किरदार में नजर आने वाली हैं, तो वहीं रणवीर एक बार फिर ‘सिम्बा’ के किरदार में नजर आने वाले हैं. इसी बीच दीपिका ने एक बड़ा खिताब अपने नाम किया है, जिसको लेकर रणवीर उनकी हौसला अफजाई की.

