Google Analytics —— Meta Pixel

बॉलीवुड में हर लड़की को काम सिर्फ दो चीजों पे मिलता हैं: प्रियंका चोपड़ा का शर्मनाक बयान

NEWSDESK
2 Min Read

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने बायानों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा ने कई बार कई मौकों पर अपनी बेबाकी दिखाई है। हाल ही में प्रियंका अपने अमेरिकन टीवी शो क्वांटिको में भारतीय राष्ट्रवादी को आतंकी के रूप में दिखाए जाने को लेकर चर्चा में आई थीं। इसके बाद लोगों ने उनकी खूब आलोचना की थी। वहीं क्वांटिको प्रसारित करने वाले एबीसी नेटवर्क ने माफी मांगी।

हालांकि प्रियंका चोपड़ा ने खुद भी इसके लिए सोशल मीडिया पर ट्वीट के जरिए माफी मांगी थी। लेकिन इसके बाद अब हाल ही में प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने बॉलीवुड के लिए जो कहा है वो काफी शर्मनाक है। इतना ही नहीं प्रियंका चोपड़ा की इस सोच से ये साफ जाहिर होता है कि उनकी नजरों में भारतीय दर्शकों की क्या अहमियत थी।

प्रियंका चोपड़ा ने इस वीडियो में कहा है कि, बॉलीवुड में सब कुछ सिर्फ हिप्स और @#$%& है।

इस वीडियो में आपने जो सुना उससे तो साफ जाहिर होता है कि प्रियंका की नजरों में बॉलीवुड की कोई इज्जत है ना ही दर्शकों की। वैसे प्रियंका चोपड़ा का ऐसा शर्मनाक बयान शायद ही किसी ने इससे पहले दिया होगा। जबकि वो खुद बॉलीवुड का हिस्सा हैं वो ये भूल रही है कि प्रियंका खुद इसी का हिस्सा है।

Share this Article