Google Analytics —— Meta Pixel

फैंस के लिए खुशखबरी, इस महीने से अपनी नई फिल्म की शूटिंग करेंगे शाहरुख खान, बताया क्यों लिया काम से ब्रेक

NEWSDESK
3 Min Read

Shah Rukh Khan Next Film: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के फैंस बेसब्री से उनकी अगली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं. उन्होंने इस साल अभी तक अपनी एक भी फिल्म का आधिकारिक तौर पर ऐलान नहीं किया है. हालांकि, अब किंग खान ने खुद खुलासा कर दिया है कि वह बहुत जल्द एक मूवी की शूटिंग शुरू करने वाले हैं.

साल 2023 में सुपरस्टार शाहरुख खान बहुत ज्यादा व्यस्त थे. उनकी बैक-टू-बैक 3 फिल्में ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’ रिलीज हुईं और कमाल की बात है कि सभी मूवीज ने बॉक्स ऑफिस पर अंधाधुंध कमाई की. सबसे ज्यादा कलेक्शन ‘जवान’ का रहा है. अब फैंस बेसब्री से उनकी नई फिल्म का इंतजार कर रहे हैं. इस बीच, शाहरुख खान ने बता दिया कि वह इस साल किस महीने से शूटिंग शुरू करेंगे. हालांकि, किंग खान ने यह खुलासा नहीं किया कि वह किस मूवी में बिजी होने वाले हैं.

शाहरुख खान ने स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में कहा, ‘मुझे लगा कि मैं थोड़ा रेस्ट कर सकता हूं. तीन फिल्में कर चुका हूं. इसमें बहुत मेहनत लगी है. इसिलए मैंने सोचा कि कुछ समय अपने काम से छुट्टी ले लूं. मैंने अपनी पूरी टीम से कहा कि मैं मैच देखने के लिए आऊंगा. सौभाग्य की बात है कि मेरी शूटिंग अब अगस्त में है या जुलाई में. हमने जून का प्लान किया है, तो जून में शुरू हो जाएगी.’

बेटी संग होगी शाहरुख खान की अगली फिल्म?
चर्चा है कि शाहरुख खान अपनी अगली फिल्म में डॉन के रोल में नजर आएंगे. बेटी सुहाना भी मूवी का हिस्सा होंगी. फिल्म में किंग खान का ग्रे कैरेक्टर होगा. बताया जा रहा है कि शाहरुख खान की मूवी का टाइटल ‘किंग’ होगा, जिसे सुजॉय घोष डायरेक्ट करेंगे. सिद्धार्थ आनंद और गौरी खान मिलकर शाहरुख-सुहाना की फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे.

 

सिद्धार्थ आनंद के साथ दोबारा काम करेंगे शाहरुख
इससे पहले किंग खान, सिद्धार्थ आनंद के साथ फिल्म ‘पठान’ में साथ काम कर चुके हैं, जो पिछले साल 2023 में रिलीज हुई थी. ‘पठान’ ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. मूवी ने दुनियाभर में 1050 करोड़ रुपये का बिजनेस कर बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया था.

2025 में रिलीज हो सकती है फिल्म
शाहरुख खान, सुजॉय और सिद्धार्थ आनंद ने ‘किंग’ फिल्म को लेकर ऑफिशियल घोषणा नहीं की है. बताया जा रहा है कि शाहरुख खान की ये फिल्म लगभग 200 करोड़ के बजट में बनेगी और यह अगले साल 2025 में रिलीज हो सकती है.

Share this Article