Who is Panchayat 3 Raveena: साड़ी पहने, मांग में सिंदूर लगाए, हाथों में चूड़िया, माथे पर बिंदिया और चमकीली-साड़ी पहने सीधी-सादी सी दिखने वाली रवीना यानी आंचल तिवारी असल जिंदगी में काफी ग्लैमरस हैं.
जितेंद्र कुमार की वेब सीरीज ‘पंचायत’ का सीजन 3 स्ट्रीम हो चुका है, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार भी मिल रहा है. सीरीज के तीसरे सीजन में जहां एक तरफ कई नए कैरेक्टर्स की एंट्री हुई है. वहीं, दूसरी तरफ कुछ किरदारों के रोल में इजाफा भी हुआ है. ‘पंचायत’ सीजन 2 में रिंकी की दोस्त रवीना की एंट्री हुई थी, जो शादी कर दूसरे गांव चली गई थीं. अब सीजन 3 में रिंकी की इसी दोस्त रवीना का छोटा, लेकिन अहम रोल रहा.
रवीना अपने पति गणेश के साथ फुलेरा वापस आती है. गांव में आने के बाद रवीना और उसका पति प्रधान जी और सचिव जी को विधायक से बदला लेने में मदद करता है. रवीना और उसका पति गणेश विधायक जी का घोड़ा खरीद कर लाते हैं और उसे फुलेरा के प्रधान जी के हवाले कर देते हैं. सीरीज में अपनी सादगी और मासूमियत से सबका दिल जीतने वाली रवीना का असली नाम आंचल तिवारी है.
साड़ी पहने, मांग में सिंदूर लगाए, हाथों में चूड़िया, माथे पर बिंदिया और चमकीली-साड़ी पहने सीधी-सादी सी दिखने वाली रवीना यानी आंचल तिवारी असल जिंदगी में काफी ग्लैमरस हैं. आंचल तिवारी इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी ग्लैमरस तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं.
बता दें कि इसी साल फवरी में आंचल तिवारी के रोड एक्सीडेंट में मारे जाने की खबर भी तेजी से वायरल हो गई थी, जिसके बाद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर आकर इस खबर को झूठा बताया और अपने जिंदा होने का सबूत भी दिया था.

