Google Analytics —— Meta Pixel

धर्मेंद्र के साथ उनके फार्महाउस में क्यों नहीं रहती हेमा मालिनी? ‘ड्रीमगर्ल’ को नहीं दूर रहने का मलाल

NEWSDESK
3 Min Read

Hema Malini Dharmendra: हेमा मालिनी और धर्मेंद्र के रिश्ते को लेकर तरह तरह की बातें की जाती है. लोग अक्सर सवाल करते हैं कि आखिर हेमा मालिनी पति धर्मेंद्र से दूर क्यों रहती हैं. एक इंटरव्यू में ड्रीमगर्ल ने इन बातों पर रिएक्ट किया था.

हेमा मालिनी और धर्मेंद्र बॉलीवुड के प्यारे कपल हैं जिन्हें फैंस काफी प्यार देते हैं. दोनों की शादी को 43 साल बीत गए हैं. वैसे तो हेमा मालिनी, धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हैं. उनकी पहली शादी प्रकाश कौर से हुई. लेकिन एक्टर ने अपने परिवार को बखूबी संभाला है. लेकिन एक बात है जो फैंस को दुखी करती है कि आखिर धर्मेंद्र वाइफ से अलग क्यों रहते हैं. एक बार खुद हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र संग अपने रिश्ते को लेकर रिएक्ट किया था.

‘लहरें रेट्रो’ को दिए एक पुराने इंटरव्यू में हेमा मालिनी ने इस बारे में बात की थी. उन्होंने जीने के तौर-तरीके और शादी पर बात की. उन्होंने बताया था कि उन्हें बिल्कुल भी धर्मेंद्र से दूर होने का कोई मलाल नहीं है. वह खुद के साथ हमेशा से बहुत खुश हैं.

हेमा मालिनी ने कहा कि वैसे तो कोई नहीं चाहता कि वह अपने पति से दूर रहे. मगर स्थिति कभी-कभी ऐसी हो जाती है कि इंसान को सब कुछ स्वीकार करना पड़ता है. दूर भी रहना पड़ता और पास भी.

ड्रीम गर्ल ने कहा, ‘मुझे बुरा नहीं लगता है, इन सब बातों का. न ही शिकायत करती हूं. मैं खुद के साथ भी बहुत खुश हूं. मेरे दो बच्चे हैं. मैंने दोनों की बहुत अच्छे से परवरिश की है. धर्मेंद्र ने हमेशा साथ दिया है. वह हमेशा हमारे साथ ही थे.’

हेमा मालिनी ये भी बताते हैं कि आखिर धर्मेंद्र कैसे पिता है. उन्होंने बताया कि एक्टर बहुत ही सपोर्टिव फादर हैं. वह बच्चों के फ्यूचर को लेकर काफी सचेत रहते हैं. धर्मेंद्र ही चाहते थे कि बच्चों की शादी जल्दी हो. वह उन्हें कहती थीं कि जब सही समय आएगा तो अच्छे लड़के भी मिल जाएंगे. गुरु मां की कृपा से सब कुछ अच्छा ही हुआ.

हेमा मालिनी और धर्मेंद्र ने साल 1980 में शादी की थी. ये एक्टर की दूसरी शादी थी. मगर धर्मेंद्र प्रकाश कौर को तलाक नहीं देना चाहते थे इसीलिए उन्होंने शादी के लिए धर्म भी बदला था. दोनों के दो बच्चे हुए ईशा और अहाना.

Share this Article